Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: व्यय प्रेक्षक पवन कुमार ने निर्वाचन व्यय लेखा दल सहित अन्य संबंधित अधिकारियो की ली बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

व्यय प्रेक्षक पवन कुमार ने निर्वाचन व्यय लेखा दल सहित अन्य संबंधित अधिकारियो की ली बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 13, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

सक्ती 13 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर चांपा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने निर्वाचन व्यय लेखा दल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सभी को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक श्री कुमार ने निर्वाचन व्यय (इलेक्शन एक्सपेंडीचर) पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया और कहा कि एईओ का दायित्व सम्पूर्ण एकाउटिंग टीम की व्यवस्था को सुनिश्चित करना है। उन्होंने एफएसटी, एसएसटी, सी-विजिल की तैनाती के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सी-विजिल कक्ष, कंट्रोल रूम और एमसीएमसी कक्ष का निरिक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण सोम, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री के एस पैकरा, मालखरौदा एस डी एम श्री रूपेंद्र पटेल, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी श्री विश्वास कुमार, सहायक व्यय पर्यवेक्षक, लेखा टीम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री कुमार ने सभी एकाउंटिंग दलों से डाटा संधारण की जानकारी, कंट्रोल रूम, एफएसटी, एसएसटी की स्थिति इत्यादि की विस्तृत जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक ने लीड बैंक मैनेजर को विभिन्न बैंकों में ट्रांजेक्सन की निगरानी रखते हुए ज्यादा ट्रांजेक्सन होने वाले खातों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए l कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करने तथा व्यय प्रेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिएl कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक डेली रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिएl
व्यय प्रेक्षक श्री कुमार ने सी-विजिल कक्ष, कंट्रोल रूम और एमसीएमसी कक्ष का निरिक्षण करते हुए आदर्श आचरण सहिंता का उल्लंघन के मामलो की जानकारी मिलने पर त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिएl उन्होंने सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन एवं अन्य शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में त्वरित रूप से करने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कक्ष में इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई, प्रिंट मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मॉनिटरिंग टीम द्वारा तैयारी की गई राजनितिक दलों के संबंध में प्रकाशित प्रिंट मीडिया के समाचार पत्रों की कतरन का अवलोकन किया तथा उपस्थित सभी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए l इसके साथ ही उन्होंने कन्ट्रोल रूम के फोन नंबर के माध्यम से आने वाली जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर त्वरित निराकरण किये जाने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article बाल विवाह रोकने टीमें अलर्ट, कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी
Next Article व्यय प्रेक्षक ने जिले के बाराद्वार, मसनियाकला सहित अन्य विभिन्न स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?