Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधेश पाणिग्राही ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिले में संचालित स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्रों में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की जानकारी दी । कलेक्टर धर्मेश कुमार मातृ एवं शिशु मृत्यु में कमी लाने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देते हुए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रसव कर्ताओं को पाटोग्राफ पर क्वालिटी प्रशिक्षण आयोजित करने एवं प्रत्येक प्रसव का पाटोग्राफ बनाने, ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्र का प्रभावी क्रियान्वयन कर शत प्रतिशत टीकाकरण करने व पर्यवेक्षकों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग करने, प्रत्येक माह के 9 एवं 24 तारीख को होने वाली सुरक्षित मातृत्व अभियान में प्रत्येक गर्भवती का कम से कम एक बार जांच करने तथा हाई रिस्क गर्भवती माता का प्रतिमाह इस अभियान में जांच करने के निर्देश देते हुए सभी नेगेटिव सूचकांकों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने सिकल सेल जांच बढ़ाते हुए सिकल सेल मरीजों को सूचीबद्ध कर उनका नियमित फॉलोअप एवं उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए । समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव की संपूर्ण व्यवस्था करने एवं जहां फीमेल स्टॉफ पदस्थ हैं, प्रतिमाह लक्ष्य अनुरूप प्रसव कार्य कराने के निर्देश दिए । जिले में संचालित NRC में बी ओ आर बढ़ाने हेतु आगामी भर्ती के लिए कुपोषित बच्चों को सूचीबद्ध करने के निर्देश देते हुए डी एम एफ संचालित एनआरसी बरमकेला को पूर्णकालिक संचालन हेतु डी एच एस को पत्राचार करने, जिले में संचालित जन औषधि केंद्रों में आवश्यक सुधार हेतु नियमित निगरानी, मितानिनों को संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों में व्यापक कार्य लेने, जिले में संचालित समस्त सोनोग्राफी केंद्र का प्रति माह निरीक्षण कर लिंग परीक्षण की जांच पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए । स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन भवनों को सीजीएमएससी से आए हुए इंजीनियर्स को समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । बैठक में उपस्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को फूड सेंटर एवं होटल संचालकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर फूड लाइसेंस शर्तों के अनुरूप संचालन कारावें एवं शर्तों का पालन नही करने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए । उक्त बैठक में परियोजना निदेशक पंचायत श्री हरिशंकर चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री नंदलाल इजारदार, बीएमओ सारंगढ़ डॉ आर एल सिदार, बीएमओ बिलाईगढ़ डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव, बीएमओ बरमकेला डॉ संजय पटेल, डॉ खरे नोडल अधिकारी ,सीजीएमएससी तथा हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर, जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आयुष्मान जिला समन्वयक रोशन सचदेव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर श्री साहू ने की संयुक्त विभागीय बैठक : शिक्षा, आदिवासी विकास और महिला बाल विकास विभाग के कार्यों का हुआ समीक्षा
Next Article महिला मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण उपरांत ली मतदाता शपथ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?