Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मुंगेली 12 अप्रैल 2024// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन के लिए 12 अप्रैल से नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। सभी अधिकारियों को जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए जो जिम्मेदारी दी गई है, इसे गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। सभी अधिकारी अपने कार्यस्थल में निर्धारित समय पर उपस्थित रहें। निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों में पेयजल, छाया सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के लिए भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाए।
कलेक्टर ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठजन और ऐसे दिव्यांगजन जो मतदान केंद्र जाने में अक्षम हों, उन्हें होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा अनिवार्य सेवाओं में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जायेगा। उन्होंने होम वोटिंग, पोस्टल बैलेट वोटिंग के नियमों का पालन करते हुए सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वीप कार्यक्रम के तहत किए जा रहे मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली और प्रत्येक पोलिंग बूथ में मतदाताओं के घर-घर जाकर 07 मई को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप सेल के नोडल अधिकारी को मतदाता जागरूकता हेतु विभागों द्वारा आयोजित किए जा रहे गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, मीडिया मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम, पेड न्यूज रिपोर्ट, रेंडमाईजेशन, कमिशनिंग, उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, कम्युनिकेशन प्लान, चातरखार स्ट्रॉन्ग रूम में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, टेंट, स्वल्पाहार, भोजन व्यवस्था, मतदान दलों का प्रशिक्षण आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति मेनका प्रधान, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, तीनों अनुविभाग के एसडीएम और नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article 14 अप्रैल, डॉ. अंबेडकर जयंती विशेष….
Next Article उद्यान रोपणी में कार्यरत श्रमिकों को मतदान करने दिलाई गई शपथ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?