Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर कलेक्टर और एसपी ने ली शांति समिति की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर कलेक्टर और एसपी ने ली शांति समिति की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर में 17 अप्रैल को रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक ली । एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक, डीएसपी ट्रैफिक श्री रमेश कुमार चंद्रा, तहसीलदार श्री लोमश मिरी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारियों पर चर्चा की गयी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन समिति को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा में तमाम जरूरी तैयारियों का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि यात्रा में रूट पर आयोजन समिति के वालंटियर्स तैनात किए जाएं। उन्होंने मार्ग में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के निर्देश दिए। बिजली के तारों को व्यवस्थित करने और यात्रा के पूर्व और यात्रा के पश्चात साफ सफाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। साउंड सिस्टम को लेकर उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के गाइडलाइंस का पालन किया जाए। तय समय और ध्वनि सीमा में ही साउंड सिस्टम का उपयोग किया जाए। पावर जोन का उपयोग नहीं किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा के रूट में अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, अतः उसके दिशा निर्देशों का पालन किया जाए।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने आयोजन समिति के सदस्यों से कहा कि शोभायात्रा के दौरान वॉलंटियर तैनात किए जाएं जो यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पूरी यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं के देखरेख के साथ सौहार्द्र बनाये रखने हेतु वालेंटियर रखने की बात भी समिति सदस्यों से कही। डीजे की आवाज माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार रखने के निर्देश भी दिए गए जिससे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी न हो, साथ ही अस्पतालों के करीब इसका विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने कहा कि संयुक्त टीम द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो । शांति समिति की बैठक में आयोजन समिति के सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article बैंक अनिवार्य रूप से दें संदेहास्पद लेन-देन की जानकारी- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल
Next Article सामान्य और पुलिस प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 28, 2026
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?