Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत नेट परियोजना के अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत केकतीटोला, गौलीटोला एवं कुंजामटोला के सरपंचों एवं ग्रामीणों से इंटरनेट के माध्यम से वर्चुअल किया संवाद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत नेट परियोजना के अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत केकतीटोला, गौलीटोला एवं कुंजामटोला के सरपंचों एवं ग्रामीणों से इंटरनेट के माध्यम से वर्चुअल किया संवाद

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मोहला 14 मार्च 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान मोहला में आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत नेट परियोजना के अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत केकतीटोला, गौलीटोला एवं कुंजामटोला के सरपंचों एवं ग्रामीणों से इंटरनेट के माध्यम से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने सरपंच से गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत केकतीटोला के सरपंच से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सबसे पहले ग्राम पंचायत केकतीटोला के सरपंच श्री गोविंद नुरेटी से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया। उन्होंने सरपंच को जय जोहार कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सरपंच से पूछा सब बने-बने। सरपंच ने उन्हें बताया कि सब बने-बने है। उन्होंने सरपंच से पूछा कि ग्राम पंचायतों में क्या-क्या सुविधा है। सरपंच ने बताया कि भारत नेट परियोजना के माध्यम से हर प्रकार की ऑनलाईन सुविधा मिल रही है। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, मस्टर रोल सहित अन्य ऑनलाईन सुविधाएं ग्राम पंचायत को मिल रही है और अच्छा नेटवर्क रहता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि सभी के एकाउंट में आ जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना और कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि के मिलने के संबंध में जानकारी ली। सरपंच ने बताया कि सभी के खाते में पैसा आ गया है। सरपंच ने धान उपार्जन मूल्य की अंतर राशि मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि भारत नेट के माध्यम से अच्छी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सरपंच को ग्राम का अच्छे से विकास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरपंच आगे चलकर विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री भी बनते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की जानकारी देते हुए बताया कि वे पहले 5 वर्ष तक पंच थे, उसके बाद सरपंच, विधायक, सांसद से आज मुख्यमंत्री का पद तक पहुंचे हैं। सरपंच ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री आप ने बहुत मेहनत की है। प्रदेश का मुखिया बनने पर बधाई दी। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम पंचायत गौलीटोला के सरपंच श्री नोहर धनजय और ग्राम पंचायत कुंजामटोला के सरपंच श्री राजेन्द्र कुमार कंवर से वर्चुअल माध्यम से संवाद कर ग्रामीण विकास के संबंध में जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि आकांक्षी जिला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र को इंटरनेट से जोडऩे के लिए भारत नेट परियोजना के तहत जिले के 144 ग्राम पंचायतों में भारत नेट कनेक्टिविटी शुरू हो गई है। इसके अलावा अन्य ग्राम पंचायतों में इंटरनेट पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। भारत नेट परियोजना ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। यह ई-गवर्नेंस, ई-हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स, ई-एजुकेशन और पब्लिक इंटरेस्ट एक्सेस सेवाओं को ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने के लिए किया गया है। ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना है। सरकार, भारतनेट के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में इंटरनेट सेवाएं प्रदान की जा रही है ताकि प्रत्येक व्यक्ति, विशेष रूप से ग्रामीण भारत के लोग ऑनलाइन सेवाओं तक पहुँच प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, विधायक श्री इन्द्रशाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक श्री संजीव शाह, पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल, श्री दिनेश गांधी, कंचन बाला भूआर्य, नम्रता सिंह, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में हितग्राही और नागरिक उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुख्यमंत्री ने 46 करोड़ 83 लाख 12 हजार रूपए के 115 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
Next Article पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारीः ओपी चौधरी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?