Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायपुर, 14 मार्च, 2024। खेलों से शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं और मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है। ऐसे आयोजनों से जवानों का उत्साह भी बढ़ता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पीटीएस माना कैंप, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समापन समारोह में पुलिस मार्च पास्ट की सलामी ली और विजेता प्रतिभागियों और टीम को पुरस्कृत किया। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रतिभागी खिलाड़ी एवं टीम का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सर्व श्री एसआरपी कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता , विवेकानंद सिन्हा, अमित कुमार , पुलिस महानिरीक्षक सर्वश्री एस सी द्विवेदी, अजय कुमार यादव, बद्रीनारायण मीणा, श्री अमरेश मिश्रा, आरिफ हुसैन,बी एस ध्रुव, श्री रामगोपाल गर्ग साथ ही पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पुलिस का कार्य काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इसके लिए शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक मजबूती की बहुत जरूरत होती है इसीलिए जब पुलिस विभाग में भर्तियां होती हैं तब शारीरिक और मानसिक दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। अक्सर यह भी देखने में आता है कि नौकरी थोड़ी-सी पुरानी होने पर हमारे कुछ जवान अपने शारीरिक फिटनेस के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। यह न तो उनके स्वयं के लिए अच्छी बात है और न ही पुलिस विभाग के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शारीरिक फिटनेस के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना जरूरी है। इसके लिए खेलकूद बहुत अच्छा माध्यम है। खेलकूद हमें अनुशासित और एकजुट रहना सिखाता है तो योग के अभ्यास से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फिटनेस और एकाग्रता जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि पुलिस विभाग में खेलकूद को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में भी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विभाग के खिलाड़ियों की प्रतिभा और कौशल के निखार के लिए शासन द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। न सिर्फ पुलिस विभाग में, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित खेल विधाओं के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को भी पुनर्जीवित करेगी। इसके लिए छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की जा रही है। राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में नए कानून लागू होने के बाद देश के नागरिक आपसे नई सोच की पुलिसिंग की उम्मीद कर रहे हैं। अंग्रेजों के कार्यकाल से चली आ रही पुलिसिंग की व्यवस्था में अब बदलाव हो रहा है। आपको इन बदलावों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना होगा। आप आम नागरिकों के मित्र हैं। अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा करना आपका काम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और विकास के लिए हमारी सरकार बनने के बाद बस्तर में 20 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं। इन सुरक्षा कैम्पों की छवि विकास-कैम्पों के रूप में भी निर्मित हो, इस दिशा में आपको पूरे मनोयोग से काम करना है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के विजेताओं को किया पुरस्कृत

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता प्रतिभागियों और टीम को पुरस्कृत किया। खो-खो पुरूष वर्ग विजेता बस्तर रेंज, खो-खो महिला वर्ग विजेता सीएएफ सेन्ट्रल रेंज, हैण्डबाल पुरूष वर्ग विजेता रायपुर रेंज, वॉलीबाल पुरूष वर्ग विजेता रायपुर रेंज, वॉलीबॉल महिला वर्ग विजेता रायपुर रेंज, हॉकी पुरूष वर्ग विजेता सीएएफ सेन्ट्रल रेंज, कबड्डी महिला वर्ग विजेता बस्तर रेंज, कबड्डी पुरूष वर्ग विजेता रायपुर रेंज, फुटबाल पुरूष वर्ग विजेता बस्तर रेंज, रस्साकस्सी पुरूष वर्ग विजेता रायपुर रेंज, बेस्ट एथलेटिक्स पुरूष वर्ग, मनोज कट्टम 03 गोल्ड, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर बस्तर रेंज।
बेस्ट एथलेटिक्स महिला सुश्री ईश्वरी साहू, जेवलिन थ्रो में 2 गोल्ड, शॉपुट में 1 ब्रांज, ओवरआल चैम्पियनशिप बस्तर रेंज 17 गोल्ड, 10 सिल्वर, 9 ब्रांज, कुल 36 मेडल, कुल 80 प्वाइंट, वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2023 में भारत की ओर से छत्तीसगढ़ पुलिस से प्रथम बार चयनित इंस्पेक्टर श्री अंबर सिंग भारद्वाज द्वारा कराटे ईवेन्ट में भाग लेकर 1 गोल्ड प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के जवानों द्वारा पाइप बैंड डिस्प्ले, पुलिस डॉग एवं हॉर्स शो, फेंसिंग और मलखम्ब का प्रदर्शन किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्वनिधि से मिला स्ट्रीट वेंडर को सम्मान
Next Article पी एम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?