बिलासपुर, 14 मार्च 2024/जिले के विकासखण्ड बिल्हा के प्राथमिक शाला बिजौर में 13 मार्च को स्टॉफ रूम के छत के प्लास्टर गिरने की जानकारी प्राप्त हुई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सचिव, छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टर बिलासपुर से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।कलेक्टर बिलासपुर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर.साहू, रामेश्वर जायसवाल, ए.पी.सी. एवं वर्षा साहू, उप अभियंता, नगर पालिक निगम, के संयुक्त दल ने विद्यालय का निरीक्षण कर प्लास्टर मरम्मत एवं छत के वाटर प्रुफिंग हेतु प्राक्कलन तैयार किया। नगर पालिक निगम के द्वारा प्रस्तुत तकनीकी स्वीकृति के अनुसार कलेक्टर बिलासपुर द्वारा मरम्मत कार्य हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 1 लाख 98 हजार रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया। नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा आज से ही विद्यालय का मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
शासकीय प्राथमिक शाला बिजौर का मरम्मत कार्य प्रारंभ
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
