Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने स्कूल, जेल, अस्पताल और थाना का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने स्कूल, जेल, अस्पताल और थाना का किया निरीक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

प्रशासकीय अधिकारियों की बैठक लेकर मानव अधिकार से जुड़े मामलों की समीक्षा की

बेमेतरा 12 मार्च 2024:- छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गिरिधारी नायक की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जिले के प्रशासकीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए मानव अधिकार से जुड़े मामलों की समीक्षा कर संबंधित मानव अधिकार के पंजीकृत प्रकरणों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने अध्यक्ष गिरिधारी ने नेशनल हुमेन राइट कमीशन (एनएचआरसी) की मानवाधिकार संबंधी गाइडलाइन, राज्य की जनउपयोगी कल्याणकारी योजनाओं के पालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने डॉग बाईट के संबंध में मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी पर कार्यवाही करते हुये इसके रोकथाम करने की सलाह दी | इसके साथ ही विभिन्न एजेंडा जैसे आयोग कार्यालय में प्रतिवेदन हेतु लंबित प्रकरणों के संबंध में चर्चा, जिले में संचालित शासकीय प्री मैट्रिक/पोस्ट मैट्रिक के बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा, शौचालयों, आवासीय क्षमता, सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में चर्चा, जिले में संचालित वृद्धाश्रमों में निवासरत वृद्धजनों की संख्या के संबंध में चर्चा, वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन प्रकरणों के संबंध में चर्चा एवं जनवरी 2024 तक कितने प्रकरणों में पेंशन का भुगतान किया गया तथा विभागवार लंबित प्रकरणों की संख्या के संबंध में चर्चा। पेंशनधारी शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के छः माह से अधिक समय से लंबित पेंशन प्रकरण के संबंध में चर्चा, विगत 05 वर्षों में पुलिस अभिरक्षा में हुई मृत्यु संबंधी प्रकरणों की संख्या जैसे विषयो पर चर्चा कर समीक्षा की | उक्त संबंधित विषयों के संबंध में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा (भा.प्र.से) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लंबित प्रकरणों पर तुरंत ही संज्ञान में लेते हुये सारे कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जायेंगे | इस अवसर पर कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा ( भा.प्र.से) , पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू( भा.पु.से) उपसचिव श्री श्याम कुमार साहू(न्यायाधीश), संयुक्त संचालक श्री मनीष मिश्रा, विधि अधिकारी श्रीमती नम्रता नोरगे, अपर कलेक्टर डा. अनिल वाजपेयी द्वय गुड्डू लाल जगत, उप पुलिस अधीक्षक डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटई, बेमेतरा एसडीएम एसडीएम घनश्याम सिंह तंवर, सीएमएचओ श्री चुरेंद्र, सहायक कमीशनर अनुसूचित जाति/जनजाति श्री आर. सी. टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला कोषालय अधिकारी राजेश तिवारी, सीएमओ भूपेंद्र उपाध्याय, सहायक संचालक समाज कल्याण श्रीमती बरखा कासु, निरीक्षक वी पी चौहान सहित टीम उपस्थित रही।
प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के पश्चात अध्यक्ष श्री गिरिधारी नायक ने ग्राम पंचायत चोरभट्टी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया | इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई के संबंध में बातचीत की और बच्चों से प्रश्न भी पूछे। श्री नायक ने विद्यार्थियों से कुछ सवाल भी पूछे जिनका विद्यार्थियों ने उत्तर बिल्कुल सही-सही दिया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बनाए जा रहे भोजन कक्ष का भी अवलोकन किया और बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के निर्देश दिए।

*जिला जेल पहुंची आयोग की टीम*
आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री नायक ने जिला जेल का निरीक्षण किया। बंदियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जेलर को विधिवत कार्रवाई करने के निर्देश दिए | जेल में कैदियों के लिए तैयार भोजन, रसोई घर एवं बंदियों के बैरकों का निरीक्षण किया | जेल के रसोई (किचन) में साफ-सफाई उचित पाई गई। बंदियों के लिए तैयार नाश्ते एवं भोजन को जेल मैनुअल के अनुसार दिए जाने के लिए निर्देशित किया। कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा बंदियों से बातचीत के दौरान बताया कि जेल में खाने की गुणवत्ता ठीक है तथा समय पर भोजन मिल जाता है। बैरकों में बंदियों के लिये पर्याप्त मात्रा में पंखे लगे जो चालू स्थिति में थे।

*जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण*
मानवाधिकार के अध्यक्ष श्री नायक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया | इस दौरान उन्होंने सभी वॉर्ड का निरीक्षण किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, एक्सरे,सोनोग्राफी, फार्मेसी,पैथोलॉजी लैब, ओपीडी में डॉक्टरों के साथ अन्य स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी में डॉक्टर स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ साथ अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही। उन्होंने जिला हास्पिटल में ओपीडी वार्ड का अवलोकन किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सी.एस. चुरेंद्र ने जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और होने वाले उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी |
इसके पश्चात् उन्होंने सिटी कोतवाली का निरिक्षण किया, जिसमे उन्होंने निरीक्षण के दौरान मुलाहिजा रजिस्टर, विवेचक कक्ष, एमएलसी रिपोर्ट सहित स्थायी वारंट इत्यादि की जानकारी ली, साथ ही हिस्ट्री शीटर, चोरी के प्रकरणों व रिकार्ड का अवलोकन किया | उन्होंने परिसर में रखे कंडम वाहनों की बिक्री नियमानुसार करने को कहा। बेमेतरा एवं साजा के निरीक्षण में कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गिरिधारी नायक के अलावा , संयुक्त सचिव श्रीमती शुभ्रा पचौरी, उपसचिव श्री श्याम कुमार साहू, संयुक्त संचालक श्री मनीष मिश्र, विधि अधिकारी श्रीमती नम्रता नोरगे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया असवाल, निरीक्षक वी पी चौहान सहित टीम उपस्थित रही।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article 09 मार्च को आयोजित हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत
Next Article राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 28, 2026
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?