Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कृषक उन्नति योजना : जिले के 01 लाख से अधिक किसानों के खाते में 512.23 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि की अंतरित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कृषक उन्नति योजना : जिले के 01 लाख से अधिक किसानों के खाते में 512.23 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि की अंतरित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

मुंगेली 12 मार्च 2024// राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत आज जिले के 01 लाख 01 हजार 954 किसानों के बैंक खाते में 512.23 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिला मुख्यालय से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश के 24 लाख 75 हजार पंजीकृत किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए अंतरित की और वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए किसानों को बधाई दी। इस अवसर पर जिले के तीनों विकासखण्ड मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मानस मंच लोरमी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की उन्नति, तरक्की और खुशहाली के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आज किसानों के लिए उत्साह का दिन है, हर तरफ किसानों के चेहरे में खुशहाली दिखाई दे रही है। ये खुशहाली कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य से अंतर की राशि मिलने की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही तीन महीने में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृति, 12 लाख किसानों के खाते में बकाया बोनस राशि का भुगतान, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत राशि अंतरण और आज 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में कृषक उन्नति योजना के तहत राशि अंतरण किया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। गांव, गरीब व किसान की तरक्की और खुशहाली के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत प्राप्त पैसा आपकी मेहनत और अथक परिश्रम की कमाई है, इस पैसे का उपयोग परिवार की तरक्की, बेहतरी और बच्चों के शिक्षा में जरूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के जीवन में खुशहाली व तरक्की नहीं आएगी, तब तक प्रदेश की तरक्की नहीं होगी। उन्होंने प्रदेश सहित क्षेत्र के किसानों को बधाई दी।
कलेक्टर श्री राहुल देव ने योजना के संबंध में जानकारी दी और कहा कि शासन द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश और उन्नत कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू किया गया है। इस योजना से सभी किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा और उनके जीवन में खुशहाली आएगी। पूर्व विधायक श्री तोखन साहू ने कहा कि 512.23 करोड़ रूपए की राशि केवल मुंगेली जिले के किसानों के खाते में अंतरित हुआ है। इसके लिए उन्होंने किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम श्री जी. एल. यादव, उप संचालक कृषि श्री डी. के. ब्यौहार, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री कोमल गिरी गोस्वामी, श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, श्री रवि शर्मा, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री विनय साहू, श्री गुरमीत सलूजा, श्री धनेश साहू, श्रीमती अंजना देवी दास, श्री धनीराम यादव, श्री दिनेश कुमार साहू, श्री महाजन जायसवाल और बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया।
कृषक उन्नति योजना के तहत जिला मुख्यालय मुंगेली के आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर तथा पथरिया के उन्मुक्त खेल मैदान में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुंगेली के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू और पथरिया के कार्यक्रम में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक शामिल हुए। उन्होंने कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि मिलने पर किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बता दें कि कृषक उन्नति योजना के तहत आज जिले के 01 लाख 01 हजार 954 किसानों के बैंक खाते में 512.23 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई, जिसमें मुंगेली विकासखण्ड के 36 हजार 56 किसानों के खाते में 189.81 करोड़ रूपए और पथरिया विकासखण्ड के 26 हजार 983 किसानों के खाते में 151.22 करोड़ की राशि अंतरित की गई।

*विभिन्न विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन एवं शिलान्यास*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मानस मंच लोरमी में 5848.99 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने 2414.35 लाख रूपए की लागत से मुंगेली-लोरमी सड़क मार्ग मजबूतीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 459.28 लाख रूपए की लागत से बिठलदह से नवापारा सड़क, 654.30 लाख रूपए की लागत से ग्राम कंतेली-सूरजपुरा-डिंडौरी-कोयलारी सड़क मार्ग, 770.96 लाख रूपए की लागत से ग्राम डुमरहा से मेघापारा नहर होकर पहुंच मार्ग, 183.56 लाख रूपए की लागत से खैरवार-बघमार-अमलडीही सड़क मार्ग, 203.27 लाख रूपए की लागत से डी-1 नहर से पठारीकापा सड़क मार्ग, 371.75 लाख रूपए की लागत से सेमरचुवा-नवागांव से बटहा सड़क मार्ग, 137.60 लाख रूपए की लागत से अखरार से श्मसान घाट सड़क मार्ग, 199.71 लाख रूपए की लागत से तिलकपुर से झलरी सड़क मार्ग और 454.21 लाख रूपए की लागत से पुलिया सहित सरईपतेरा-हरदीबांध-उरईकछार सड़क मार्ग का शिलान्यास किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article उजाला समूह की महिलाओं के जीवन में आया उजियारा, मिला सीआईएफ के 30.80 लाख रुपए का चेक
Next Article दिव्यांगजन अपने आपको कमजोर न समझें: लखनलाल देवांगन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026
नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 28, 2026
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?