Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कृषक उन्नति योजना: मोदी की एक और गारंटी होने जा रही पूरी, रायगढ़ के किसानों को मिलेंगे 494 करोड़
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कृषक उन्नति योजना: मोदी की एक और गारंटी होने जा रही पूरी, रायगढ़ के किसानों को मिलेंगे 494 करोड़

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 11, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 11 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य के किसानों को दी गई गारंटी के अनुरूप किसानों को समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा घोषित किए गए उपार्जन मूल्य की अंतर की राशि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से 12 मार्च को जारी होंगे। रायगढ़ जिले के 73 हजार 377 किसानों के खाते में 494 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।
कृषक उन्नति योजना में राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि दी जाएगी। अंतर की राशि भुगतान के बाद किसानों को धान की प्रति क्विंटल 3100 रूपए की कीमत मिलेगी। किसानों को धान के प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जा रही यह राशि देश में सर्वाधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस साल के बजट में 10 हजार करोड़ और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ इस प्रकार कुल 13 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है।
कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय आदान सहायता वितरण समारोह बालोद में आयोजित किया गया है। रायगढ़ के नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम से जनप्रतिनिधि व हितग्राही किसान वर्चुअल रूप से समारोह में शामिल होंगे। इसी तरह कृषि उपज मंडी खरसिया, जनपद सभाकक्ष तमनार, जनपद सभाकक्ष पुसौर, जनपद सभाकक्ष धरमजयगढ़, प्रशासनिक सभागार भवन घरघोड़ा एवं जनपद सभाकक्ष लैलूंगा में विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
*73 हजार 377 किसानों के खाते में आएगी 494 करोड़ रूपये से अधिक की राशि*
अपेक्स बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के 5 शाखाओं में पंजीकृत 73 हजार 377 किसानों के खाते में 494 करोड़ 39 लाख 61 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। इनमें रायगढ़ शाखा अंतर्गत रायगढ़, तमनार और घरघोडा के 21 हजार 962 किसानों को 147 करोड़ 60 लाख 39 हजार रुपये, पुसौर के 16 हजार 399 किसानों को 100 करोड़ 37 लाख 51 हजार रूपये, खरसिया के 13 हजार 485 किसानों को 84 करोड़ 30 लाख 25 हजार रुपये, धरमजयगढ़ के 13 हजार 340 किसानों को 98 करोड़ 89 लाख 10 हजार रुपये तथा लैलूंगा के 8 हजार 191 किसानों को 63 करोड़ 22 लाख 36 हजार रुपये की राशि शामिल है।
*अंतर की राशि मिलने से किसानों में बेहद खुशी*
कृषक उन्नति योजना से आदान सहायता राशि मिलने से किसानों में बेहद खुशी है। रायगढ़ विकासखण्ड ग्राम-कोटरापाली के कृषक श्री खंडू राम नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदाय की जा रही बोनस राशि मेरी बेटी की शादी में काम आयेगी। आज मैं बहुत खुश हूं कि छत्तीसगढ़ सरकार हम जैसे किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीद रही है। आदान सहायता के साथ धान के लिए 3100 रुपए मिल रही है। यह प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी है जिसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूरा कर रहे हैं। सरकार का कृषक हितैषी इस निर्णय से प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक
Next Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ के कोयलंगा डायवर्सन सुधार कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?