सक्ती, 11 मार्च 2024/ कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती के सभाकक्ष में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले के आधिकारिक वेबसाइट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। नवीन जिला बनने के बाद भी जिले के आधिकारिक वेबसाइट नहीं होने के कारण जिले के नागरिकों को जांजगीर की वेबसाइट से ही सक्ती जिले की जानकारियां प्राप्त हो रही थी, अब सक्ती जिले का आधिकारिक वेबसाइट आने से आमजनों को जिले से संबंधित सूचनाएं, जानकारियां, निविदायें, भर्ती आदि जानकारियां अब आसानी से जिला सक्ती के आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in से प्राप्त कर पाएंगे। वेबसाइट निर्माण में कलेक्टर का विशेष मार्गदर्शन एवं जिला जांजगीर डीआईओ श्री अमित अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, ईडीएम श्री दुष्यंत कुमार सोनी, प्रभारी एनआईसी श्री सैफ खान एवम समस्त आईटी टीम सक्ती का विशेष योगदान रहा।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला वेबसाइट का कलेक्टर ने किया उद्घाटन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
