Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह,श्यामा की अधूरी ख्वाहिशें होंगी पूरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह,श्यामा की अधूरी ख्वाहिशें होंगी पूरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर, 09 मार्च 2024/ महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। अपनी छोटी-छोटी खुशियों और जरूरतों के लिए अब वे किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। योजना से मिलने वाली राशि उन महिलाओं के लिए भी काफी उपयोगी है जो अकेले ही अपने परिवार का निर्वाह कर रही हैं। इस योजना से मिलने वाली सहायता उनके बजट को राहत पहुंचा रही है। ऐसा ही उदाहरण चांटीडीह में किराये के मकान में रहने वाली श्रीमती श्यामा देवांगन का है। इनके साथ उनकी माँ भी रहती है। श्रीमती श्यामा शनिचरी में फल बेच कर अपना गुजर बसर करती हैं। उन्होंने बताया कि जीवन में इतने दुखों का सामना किया, लेकिन इन सभी दुखों का सामना करते हुए भी उन्होंने हार नहीं मानी। श्रीमती श्यामा बताती हैं कि मेरी आमदनी केवल मेरे घर खर्च और मेरे माँ की देखभाल तक सीमित है लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को मैं अपने अनुसार अपनी ख्वाहिशों में खर्च करूंगी। महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि बेशक छोटी है लेकिन मुझ जैसे अनेक महिलाएं हैं जिनके जीवन में यह बहुत बड़ी ख़ुशियाँ लेकर आयेंगी। मैं शासन को इसके लिए धन्यवाद देती हूँ।
चांटीडीह की ही श्रीमती उमा साहू भी योजना से मिलने वाली रकम को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके पति रोजी मजदूरी करते हैं उनके दो बच्चे हैं। मजदूरी के पैसों से घर का गुजर बसर बस हो पाता है। वे कहती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि को बैंक में बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश करूंगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़ में तीज-त्यौहारों और खुशी में महिलाओं को तोहफे, पैसे और नेग देने का रिवाज रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से उसी परम्परा का निर्वहन शासन कर रही है। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह (कुल 12,000 रुपए सालाना) वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य में महिलाओं के बीच लैंगिक भेदभाव, असमानता और जागरूकता के स्तर का बढ़ावा, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है। महिलाएं खुश है कि वो महतारी वंदन योजना से मिली राशि से अपने बच्चों और परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर पाएगी।
जिले में महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन भरने के प्रथम चरण में लगभग सवा चार लाख महिला हितग्राहियों की सूची जारी की जा चुकी है । 10 मार्च को इन महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए राशि का अंतरण किया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article परिवार न्यायालय में 02 परिवारों का हुआ मिलन
Next Article हर रोज 8 वार्डों से फागिंग शुरू, मेलाथियान पाउडर और लिक्विड का भी किया जा रहा है छिड़काव

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?