Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले की प्रतिष्ठित 100 महिलाओं का हुआ सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिले की प्रतिष्ठित 100 महिलाओं का हुआ सम्मान

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 8, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर
संस्कार पब्लिक स्कूल में एसपी सहित गणमान्य रहे मौजूद
रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रतिष्ठित महिलाओं का संस्कार पब्लिक स्कूल कैंपस में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान किया गया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल, सेवा निवृत्त प्राध्यापक आशा त्रिपाठी, प्राध्यापक सुषमा तिवारी, संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, शिक्षा विभाग के एएमसी आलोक स्वर्णकार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती भूमिसुता चौहान आदि के आतिथ्य में सपन्न हुआ।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की फोटो पर दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती वंदना की गई। तत्पश्चात प्रतिष्ठित महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें मंच संचालन आशीष रंगारी द्वारा किया गया। समारोह के आयोजन समिति में मुख्य रूप से आशीष रंगारी, राजेन्द्र चौरसिया, प्रमोद पटेल, घनश्याम सिंह पटेल, भुवन पटेल, चर्तुभुज पटेल, खगेश्वर प्रसाद साहू, यशपाल नायक आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा स्कूल का टिचिंग एवं नॉन टिचिंग स्टाफ का भी विशेष योगदान रहा।
सम्मान के दौरान आँखों में आंसू
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को भी अपनी बात कहने का अवसर मिला। इस दौरान अपनी बात कहते हुए अनेक महिलाएं सम्मान की खुशी में आँखों में आए हुए आंसुओं को रोक नहीं सके। श्रीमती संजू ने कहा कि आज कुर्सी का सम्मान नहीं महिलाओं का वास्तविक सम्मान हो रहा है। इसी तरह सहायक प्राध्यापक शारदा घोघरे, पत्रकार नेहा पटेल, कवियित्री गीता उपाध्याय, लोक कलाकार आरती सिंह, उद्घोषिका भावना शर्मा, पत्रकार अर्चना लाल आदि ने भी अपने मन की बातें प्रकट करते हुए महिला सम्मान पर प्रसन्नता जाहिर की।
*सभी क्षेत्रों के महिलाऐं हुई सम्मानित*
सीपी देवांगन ने बताया कि इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि लगभग सभी क्षेत्रों की महिलाओं का शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मान हुआ। इसमें एक ओर महिला डीएसपी, प्राध्यापक, इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर ऑटो ड्राईवर, सफाई कर्मी, मितानीन, पत्रकार, निगम अधिकारी, कलेक्टे्रट के अधिकारी, राजनेता, गृहणी आदि भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान यह चर्चा रही कि सभी वर्ग की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिलाऐं हो जागरूक : एस पी पटेल
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है। इसलिए महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। यदि कोई समस्या या विवाद होता है तो रायगढ़ पुलिस सदैव आपके सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सम्मान की शुरूआत अपने घर से होना चाहिए।
*अपनी ताकत को पहचाने : आशा त्रिपाठी*
सेवानिवृत्त प्राध्यापक आशा त्रिपाठी ने कहा कि ईश्वर ने महिलाओं को असीम शक्ति प्रदान की है। इसलिए आप घबराए नहीं। निडर होकर अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करें। दुनिया को इस बात का एहसास कराएं कि आप भी किसी अन्य व्यक्ति से किसी भी प्रकार से कम नहीं है।
नारी होना सौभाग्य का विषय : सुषमा तिवारी
प्राध्यापक गल्र्स कॉलेज सुषमा तिवारी ने कहा कि आज के समय में नर एवं नारी दोनों ही बराबर है। इसलिए अपने को कभी भी कमतर न समझे। नारी सृजन कर्ता है। इसलिए पूर्व काल से अब तक नारी होना सौभाग्य का विषय माना गया है। इस बात को ध्यान में रखकर स्वयं पर गर्व करें।
नारी है तो सृष्टि है : रामचन्द्र शर्मा
संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा ने अपने प्रारंभिक उद्बोधन में कहा कि यदि नारी नहीं होती तो यह सृष्टि भी नहीं होती। इसलिए मानव जीवन के आरंभ से लेकर अंत तक नारी के बिना सबकुछ अधूरा है। आप एक पिता, पति, भाई, बेटा तभी हो सकते हैं जब नारी का वजूद संसार में रहे।
मेरा सौभाग्य है आपका सम्मान : आलोक स्वर्णकार
शिक्षा विभाग के एएमसी आलोक स्वर्णकार ने कहा कि हमारा सम्मान तो गाहे-बगाहे हो ही जाता है। लेकिन आज इस अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के अवसर पर हम सभी लोगों को महिलाओं का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मैं दुआ करता हूं कि ऐसा अवसर बार-बार आए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article छत्तीसगढ़ की महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की राह पर
Next Article जिले के चारो जनपद क्षेत्र में आज 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन का होगा आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?