Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: तमनार पुलिस ने 8 साल से फरार लूट के आरोपी को पकड़ा, आरोपी गिरफ्तारी से बचने भाग जाता था ओडिसा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

तमनार पुलिस ने 8 साल से फरार लूट के आरोपी को पकड़ा, आरोपी गिरफ्तारी से बचने भाग जाता था ओडिसा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 7, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा क्राइम मीटिंग में गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों को लेकर नाराजगी जताई थी और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश सभी थाना, चौकी प्रभारी को दिया गया है जिसे लेकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा द्वारा धरमजयगढ़ डिवीजन के थाना द्वारा धारा 173(8) सीआरपीसी के तहत चालान पेश किए गए आरोपियों की सूची तैयार करा कर नए सिरे से आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया जिस पर तमनार पुलिस को पिछले 8 साल से फरार आरोपी लखन साहू (32 सल) निवासी सोनूमुडा जूटमिल को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है । आरोपी वर्ष 2016 लूटपाट के मामले में फरार था।

आरोपी की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर को आरोपी लखन साहू के गिरफ्तारी के भय से अपनी पहचान छिपा कर उड़ीसा, रायगढ़ में रहने की जानकारी मिली । थाना प्रभारी लगातार मुखबीरों के माध्यम से आरोपों पर निगाह रखे हुए थे जिसके कल जूटमिल में देखे जाने की जानकारी पर तत्काल स्टाफ रायगढ़ रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी लखन साहू को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ ग्राम झिंगोल, गायत्री फार्म हाउस के पास एक बुर्जुग से रूपयों की लूटपाट कर रकम को आपस में बाट लेना बताया । आरोपी से लूट की रकम से खरीदी एक मोबाइल की जप्ती कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के साथ सहायक उप निरीक्षक नरसिंह यादव, आरक्षक अनूप मिंज और राजेन्द्र राठिया की अहम भूमिका रही है ।

जाने क्या था मामला –

3 नवंबर 2016 को कोतरारोड़ रायगढ़ में रहने वाले राकेश कुमार अग्निहोत्री (उम्र करीब 60 वर्ष) शिवम ट्रेडर्स रायगढ़ से किराना सामानों की खरीदी करने वालों से उधारी रकम वसूली के लिए मोटरसाइकिल हीरो होंडा में तमनार गया हुआ था जो क्षेत्र के कई किराना दुकानदारों से रकम वसूल कर वापस रायगढ़ लौट रहा था जिसे ग्राम झिंगोल गायत्री फार्म हाउस के पास तीन लड़के मोटर सायकल में आकर उसके मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मारे जिससे राकेश अग्निहोत्री जमीन में मोटरसाइकिल समेत गिर गया । अज्ञात तीन लड़कों ने राकेश अग्निहोत्री के रूपयों से भरा बैग जिसमें करीब ₹2,46,000 थे, बैग समेत लूट कर भाग गए । तमनार पुलिस द्वारा लूटपाट का अपराध अज्ञात आरोपियों पर दर्ज कर शीघ्र ही लूटपाट को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, घटना में शामिल आरोपी लखन साहू घटना के बाद से फरार था जिसके विरूद्ध धारा 173(8)CrPC के तहत चालान न्यायालय पेश किया गया था । पतासाजी दौरान आरोपी लखन साहू के गिरफ्तारी के भय से अपनी पहचान छिपा कर उड़ीसा, रायगढ़ में रहने की जानकारी मिली जिसे कल रात गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ग्राम अंडी, थाना मालखरौदा में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई
Next Article महिला बाल विकास और कापू पुलिस ने रुकवाया नाबालिक का विवाह, समझाइश पर लड़की के पिता ने लौटा दी बारात

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?