कोरबा 28 फरवरी 2024/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा 19 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित सात दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में बैंकों द्वारा स्वीकृत प्रकरणों के लाभार्थियों का प्रशिक्षण जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में रखा गया। इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को व्यवसाय, व्यापार एवं उद्योग को सफलतापूर्वक संचालन करने प्रभावी संचार कौशल, मार्केटिंग मैनेजमेंट, उद्यमशीलता की क्षमताओं को विकसित करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत उपस्थित लाभार्थियों को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को दिया गया उद्यमिता का प्रशिक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
