सक्ती, 28 फरवरी 2024/ बाढ़ एवं औद्योगिक आपदा से बचाव हेतु आज कलेक्टर कार्यालय सक्ती के सभाकक्ष में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु टेबल टॉप आयोजित किया गया। बैठक में 29 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 11 बजे मॉकड्रिल का आयोजन एनडीआरएफ टीम की उपस्थिति में ग्राम साराडीह के साराडीह बैराज में किया जाना सुनिश्चित किया गया। साथ ही एनसीसी, एनएसएस, आपदा मित्र, स्कूली छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणजनों के उपस्थित होकर एनडीआरएफ टीम द्वारा बाढ़ आपदा से बचाव के महत्वपूर्ण प्रक्रिया सीखने हेतु अपील की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, एनडीआरएफ टीम से श्री कन्हैया योगी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बाढ़ एवं औद्योगिक आपदा से बचाव हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का हुआ आयोजन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
