रायगढ़, 28 फरवरी 2024/ न्यायालय के नवीन निर्णयों और नवीन न्यायिक सुधारों के संबंध में एनडीपीएस एक्ट 1985 के प्रकरणों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक अभियोजन और पुलिस विभाग के सहयोग से आबकारी विभाग के कार्यपालिक स्टॉफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो सत्रों में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। प्रथम सत्र में उप संचालक अभियोजन श्री वेदप्रकाश पटेल एवं एडीपीओ श्री अंकित होरा द्वारा सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय सत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ नामित पुलिस विभाग रायगढ़ के श्री ईगेश्वर यादव द्वारा एक न्यायालयीन प्रकरण की केस स्टडी/प्रजेंटेशन के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायगढ़ के अतिरिक्त सारंगढ़, सक्ती, जांजगीर एवं कोरबा के आबकारी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
आबकारी अमले को दिया गया प्रशिक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
