Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

रायपुर, 27 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप, दुबई में सिल्वर मेडल विजेता सुश्री स्नेहा बंजारे ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर सुश्री बंजारे को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल करना गौरवान्वित करने वाला है। इससे प्रदेश का मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपकी सफलता से प्रदेश के बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी और कराटे के खेल में लड़कियां आगे आएंगी। बेटियों ने सदैव मिथकों को तोड़ने का काम भी किया है। हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने खिलाड़ी सुश्री बंजारे से प्रतियोगिता के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रतियोगिता में जीते हुए मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि यूएई में आयोजित विश्व कराटे चैंपियनशिप में कोरबा जिले की स्नेहा बंजारे ने सीनियर वर्ग के 68 किलो ग्राम वर्ग में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता में विश्व के 84 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारत से 49 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ से एक मात्र खिलाड़ी के रूप में स्नेहा का चयन हुआ था। स्नेहा अपने वर्ग में 11 देशों के प्रतिभागियों को हराकर फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल में उनका मुकाबला मिस्त्र के खिलाड़ी से हुआ और उन्होंने रजत पदक हासिल किया। स्नेहा वर्तमान में गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में एमपीएड फाइनल ईयर की छात्रा है। बतौर खिलाड़ी स्नेहा ने अनेकों पदक जीते हैं ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरीय प्रतियोगिता
Next Article अवैध रूप से ईंट निर्माण पर राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026

Popular Post

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?