Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

कोरबा 14 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल का कायाकल्प करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यकताओं की जानकारी ली और कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी, अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम के अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर पूरे अस्पताल परिसर का अवलोकन करते हुए सभी एंट्री व एग्जिट पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के पूरे परिसर में मरम्मत योग्य स्थानों का सुधार कराने, लीकेज सीपेज की रिपेयरिंग एवं जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने हेतु संबंधित अधिकारियों को क्रमवार निर्देशित किया। कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर के विभिन्न वार्डाे, कक्षों का अवलोकन करते हुए विभिन्न क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा किए गए निर्माण कार्य के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित एजेंसी व वेंडर को पूर्ण दस्तावेज सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पुरुष, महिला वार्ड, आपातकालीन वार्ड सहित अन्य कक्षों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने आपातकालीन वार्ड में आवश्यक मरम्मत हेतु हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे सीपेज की समस्या वार्ड में निर्मित ना हो। महिला वार्ड में निगम द्वारा किए जा रहे शौचालय मरम्मत कार्य का अवलोकन करते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कलेक्टर ने चिकित्सालय में पेयजल पाइप लाइन को ठीक कराने हेतु नगर निगम, लोक निर्माण विभाग व पीएचई को संयुक्त रुप से सर्वे कराकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। इसी प्रकार ड्रेनेज, फायर अलार्म का काम ठीक कराने एवं डक्टिंग कार्य कराने हेतु प्रपोजल देने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

ट्रामा केयर सेंटर में लिफ्ट सहित किए जाएंगे अन्य मरम्मत कार्य
कलेक्टर ने ट्रामा केयर सेंटर का निरीक्षण करते हुए केंद्र में लिफ्ट, एयर कंडीशनर, सीपेज जैसे आवश्यक मरम्मत योग्य कार्याे को पूरा करने के लिए ईई लोक निर्माण विभाग को प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए।

अस्पताल में विद्युत व्यवस्था होगी दुरस्त-
जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार सहित पूरे बिल्डिंग में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने, हाई मास्ट लाइट लगाने, साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यकतानुसार जनरेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। मरीजों के परिजनों के लिए रात में ठहरने की व्यवस्था हेतु अस्पताल परिसर अंदर निर्मित शेडों का जीर्णाेद्धार कराने के दिशा में आवश्यक कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के परिसर में आवागमन की सुविधा हेतु बैटरी चलित वाहन की व्यवस्था करने एवं प्रवेश द्वार में बने शेड की भी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article एसएचजी को बड़ी छलांग की जरूरत – नंदनवार
Next Article 3 मार्च 2024 से जिले मनाया जायेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?