मोहला 14 फरवरी 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जिले के समस्त नागरिको को आधार पंजीयन कराने की अपील की है। इस उद्देश्य से सभी छूटे हुए नागरिकों को आधार पंजीयन कराने के लिए जिला कार्यालय परिसर आधार पंजीयन सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है। आधार पंजीयन केवल एक पंजीयन पत्र ही नहीं है, साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए मान्यता पत्र भी है। आधार पंजीयन से वंचित नागरिकों से अपील किया गया कि अपने आस-पास निर्धारित आधार पंजीयन सेंटर में पहुंचकर अनिवार्य रूप से आधार पंजीयन कराएं। जिला मुख्यालय मोहला परिसर में संचालित आधार पंजीयन केंद्र में पंजीयन करा सकते है। जिले के समस्त नागरिकों से अपील किया है कि वे अपना आधार अपडेशन व पंजीयन करा सकते है।
जिला मुख्यालय मोहला कलेक्टोरेट परिसर में आधार सेवा केंद्र संचालित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
