Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विधानसभा सत्र के बाद मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ करेंगे रामलला के दर्शन- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

विधानसभा सत्र के बाद मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ करेंगे रामलला के दर्शन- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायपुर, 14 फरवरी, 2024। आज बसंत पंचमी का दिन है सरस्वती पूजन का दिन है। आज इसी दिन 14 फरवरी 1889 को पहली बार रायपुर से बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई थी। आज इसी बसंत पंचमी के दिन रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। यह शुभ संयोग है। आज 1344 रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। वे भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं। यह बहुत सौभाग्य की बात है। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामभक्तों को अयोध्या धाम के लिए आस्था ट्रेन से विदा करते वक्त कही।
उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि रामभक्त रामलला का आशीर्वाद लेकर लौटें और छत्तीसगढ़ की खुशहाली का आशीर्वाद रामलला से लेकर लौटें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विधानसभा के बाद मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।
रायपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अयोध्या धाम की ओर जाने वाली आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकार से गूंज गया। यह गूंज तब तक उठती रही जब तक कि ट्रेन की अंतिम बोगी विदा न हो गई। 1344 रामभक्त इस ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री ने उन्हें विदा किया। लोग इतने उत्साह में थे कि इसे शब्दों में बयान करना उनके लिए कठिन था। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में भव्य मंदिर निर्माण हम सबका सपना था। मोदी जी ने इसे पूरा किया। साथ ही हम सबका सपना था कि रामलला के दर्शन अयोध्या धाम में करें, यह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सार्थक कर दिया।
*श्रीराम हमारे भांजे, इसलिए उनसे स्नेह भी वात्सल्य भी*
तिल्दा नेवरा से अयोध्या धाम जा रहे यात्री श्री भागवत निर्मलकर ने कहा कि हम लोग माता कौशल्या के धाम से अयोध्या धाम जा रहे हैं। रामलला तो हमारे भांजे हैं इसलिए उनके प्रति वात्सल्य भाव भी हम लोगों में हैं। आस्था और भक्ति के साथ भांजे होने की वजह से रामलला पर वात्सल्य का भाव भी हमारे भीतर हैं। रसेली से आई श्रीमती चंद्रिका देवी ने कहा कि छत्तीसगढ़ तो रामलला का मामा गांव है। मामा में दो बार माँ शब्द का उपयोग होता है तो कितना प्रेम और स्नेह हम लोग अपने भांजे पर करते हैं इसे हम बता नहीं सकते। हम बस इतना कह सकते हैं कि हमारे लिए अपने भांचा राम का दर्शन ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है।
*ऐसा लगा कि भारत की आत्मा उसको मिल गई*
लोगों ने कहा कि जब रामलला आये तो ऐसा लगा कि भारत की आत्मा उसको मिल गई। हमारे रामलला की जब प्राणप्रतिष्ठा हुई तो यह हमारे लिए अद्भुत क्षण था। उस समय ऐसा लग रहा था कि जितनी जल्दी हो जाए, अपने श्रीराम के दर्शन करें। यह मौका इतनी जल्दी आ जाएगा, यह सोचा न था। यह हमारे लिए सपने के सच होने के जैसा है कि हम इस तरह से आस्था ट्रेन में सवारी कर अयोध्या धाम पहुँचेंगे और भव्य श्रीरामलला के मंदिर के दर्शन करेंगे।
पूरा गांव विदा करने पहुंचा
अपने अनुभव साझा करते हुए बलौदाबाजार के अर्जुनी से जा रहे यात्रियों ने बताया कि हम लोग 7 लोग जा रहे हैं। जब गांव वालों को पता चला कि हम लोग अयोध्या जा रहे हैं तो ग्रामीणों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। पूरा गांव ही अयोध्या धाम की यात्रा को उत्सुक था। जाते वक्त हमें विदा करते वक्त पूरा गांव मौजूद रहा। हम लोगों को महसूस हुआ कि हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं कि श्रीराम ने हमें अयोध्या धाम बुलाया है। अर्जुनी से आये श्री डमरूधर वर्मा ने कहा कि हमारे बलौदाबाजार विधानसभा से 45 लोग जा रहे हैं। हमारे रामलला हमारे बीच अयोध्या धाम में आ गये हैं। यह हमारे सपनों के सच होने जैसा है।
उन्होंने बताया कि जिस दिन श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा हुई। हमारे गांव में भी उत्सव हुआ। यह क्षण ऐसा था कि इसे बयान करना मुश्किल था।
इस मौके पर सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री राजेश मूणत, श्री खुशवंत साहेब, श्री अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही आईजी श्री अमरेश मिश्रा, आयुक्त जनसंपर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री गौरव सिंह, एसपी श्री संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सवा दो सौ करोड़ की लागत से किया जा रहा जलाशय का निर्माण
Next Article एसएचजी को बड़ी छलांग की जरूरत – नंदनवार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?