सक्ती, 13 फरवरी 2024/ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देन के उद्देश्य से प्रदेश में ’’महतारी वंदन योजना’’ के तहत आवेदन जमा करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिसमे जिले की महिलाए पूरे उत्साह से आवेदन कर रही है l इसी क्रम में जिला अंतर्गत सक्ती ब्लॉक के ग्राम सकरेली (बाराद्वार) की विभिन्न महिलाओं ने ’’महतारी वंदन योजना’’ के लिए आवेदन किया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली सकरेली (बाराद्वार) निवासी श्रीमती पार्वती केंवट ने आगनबाडी केंद्र में फार्म भरते हुये अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस योजना से हर महीने एक हजार रुपये प्राप्त होने वाली राशि से हम घर के छोटे-छोटे खर्च को स्वयं कर सकेंगेl इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर बच्चों की पढ़ाई, आर्थिक स्थिति में हम परिवार की कुछ मदद भी कर सकेंगे। श्रीमती पार्वती केंवट ने इस योजना के लिए मोदी सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महिलओं के लिए यह योजना लाने के लिए धन्यवाद दिया हैl उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में लागू की जायेगी l जिसके लिए 05 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई हैl
महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन कि प्रक्रिया है निरंतर जारी
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
