रायगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर नशा मुक्ति और यातायात जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 03.02.2024 को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा थानाक्षेत्र अंतर्गत SKA क्रेशर प्लांट, सोहनपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । थाना प्रभारी द्वारा भारी वाहन चालकों को इकट्ठा कर सड़क पर सही दिशा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति में वाहन चलाने से बचने कहा गया और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई । गौरतलब है कि थाना लैलूंगा लगातार ग्रामीण इलाकों में रहवासियों को नशा न करने जागरूक कर अवैध शराब ना बनाने व नशा के दुष्परिणाम बताए जा रहे हैं ।
सड़क सुरक्षा : थाना प्रभारी लैलूंगा ने वाहन चालकों को नशा ना करने और यातायात नियमों का पालन करने किया प्ररित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
