सक्ती, 02 फरवरी 2024/ जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम. आर. आहिरे ने आज सक्ती ब्लॉक के शासकीय उद्यान रोपणी डोड़की में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही रोपणी के आय में वृद्धि कर सौंदर्यीकरण में विशेष प्रयास करने हेतु उद्यान अधीक्षक को निर्देशित किये। इस दौरान जनपद पंचायत सक्ती सीईओ श्रीमती प्रीति पवार, सहायक संचालक उद्यान श्रीमती प्रतिभा सोनी सहित शासकीय उद्यान रोपणी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शासकीय उद्यान रोपणी डोड़की में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
