Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बेमेतरा पुलिस की अभिनव पहल ’’उड़ान’’ कलेक्टर ने किया शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बेमेतरा पुलिस की अभिनव पहल ’’उड़ान’’ कलेक्टर ने किया शुभारंभ

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बेमेतरा 01 फरवरी 2024/- बेमेतरा पुलिस ने एक अच्छी पहल करते हुए युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक और बौद्धिक तौर पर मजबूत करने का बीड़ा उठाया है। बेमेतरा पुलिस युवाओं को जिला पुलिस बल एवं भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर में भर्ती होने के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए प्रशिक्षण की आज शुरूआत की है। जहां युवा रोज सुबह से ही पसीने बहायेंगे। ताकि क्षेत्र के युवा पुलिस एवं अग्निवीर सेना में भर्ती होकर अपने माता पिता और जिले का नाम रोशन कर सकें। बेमेतरा पुलिस प्रशासन ने आज से अभिनव पहल उड़ान शुरू की है। छत्तीसगढ़ में पुलिस में भर्ती और भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हैं, उन्हें निः शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की मुख्य आतिथ्य में आज इसका शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन खास कर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता का यह प्रयास सराहनीय और प्रशंसनीय है । उन्होंने इसके लिए उन्हें और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामना दी ।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि इस अभिनव पहल उड़ान से खास कर ग्रामीण क्षेत्र के उन युवा-युवतियों के लिये उपयोगी होगा जो आर्थिक तंगी के कारण योग्य होते हुए सही प्रशिक्षण नहीं मिलने के कारण ऐसी परीक्षाओं से चूक जाते है। उन्होंने कहा योग्य पुलिस अधिकारियों और विषय विशेषयों के द्वारा ऐसे अभ्यर्थी परीक्षाओं में शामिल होने के तौर तरीके बारीकी से सीखेंगे और सफल होंगे। सिर्फ उन्हें लक्ष्य के साथ मेहनत करनी होगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षणों से युवा कॅरियर मार्गदर्शन के साथ शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। उन्होंने युवाओं को कठिन परिस्थितियों से निकलने और अपनी मंजिल को पाने के टिप्स भी दिए और अपने अनुभव भी साक्षा किये । इस अवसर पर यातायात सड़क सुरक्षा माह के तहत युवाओं को हेलमेड वितरण किया और दोपहियां वाहन चालकों को हेलमेट पहने जागरूक किया ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने इस अभिनव पहल पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। ताकि बेमेतरा जिले से अधिक से अधिक युवाओं का पुलिस एवं भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर की भर्ती में चयन हो सके। उन्होंने अभ्यर्थियों से पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी और प्रशिक्षण में बतायी गयी बातों पर अमल करने कहा। ताकि सकारात्मक परिणाम आ सके। इस निःशुल्क प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है (लिंक https://rb.gy/cuzfar) इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, एसडीएम बेमेतरा सुश्री सुरूचि सिंह, डीएसपी, सर्वश्री कमल नारायण शर्मा, राजेश कुमार झा, श्रीमती कौशल्या साहू, प्रशिक्षु डीएसपी, बृजकिशोर यादवव, निरीक्षण अजय कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या युवक-युवति अभ्यर्थी उपस्थित थे ।
शुरुआत में एसडीओपी श्री मनोज तिर्की ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक( चार घंटे) का होगा। पहले 6 बजे से शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण यथा दौड़, लंबी कूद, शाट पुट की सही तकनीक की जानकारी तथा तकनीकी अभ्यास और उसके बाद लिखित परीक्षा में आने वाले सवालों आदि के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयारी करायी जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर मोटिवेशन क्लास भी ली जायेगी। आभार प्रदर्शन एसडीओपी बेरला श्री तेजराम पटेल ने किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने स्मृति चिन्ह भेट किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article 21 लाख 15 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Next Article कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रदान किया पीपीओ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH October 21, 2026
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026

Popular Post

ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?