सक्ती 1 जनवरी 2024/ छत्तीसगढ विधानसभा का बजट सत्र 05 फरवरी 2024 से प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियो/कर्मचारियो के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर सक्ती के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जावेगें। जिसका नस्ती विभाग प्रमुख द्वारा स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करेगें। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाईल नम्बर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेगे।
विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
