Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री के हाथों 60 साल की नान्हीबाई को मिला उज्जवला गैस कनेक्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री के हाथों 60 साल की नान्हीबाई को मिला उज्जवला गैस कनेक्शन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 29, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर, 29 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम र्भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मिलने पहुंचे तो उन्होंने 60 वर्षीय नान्हीबाई को उज्जवला गैस कनेक्शन कार्ड देते हुए कहा कि इससे सस्ते दर पर गैस सिलेंडर मिलेगा। मुस्कान लिए चेहरे के साथ नान्हीबाई ने कहा कि अब मुझे जंगल नहीं जाना पड़ेगा। मजबूरी में जरूरत की लकड़ी इकट्ठा करनी पड़ती है। जंगल से लकड़ी लाने में जंगली जानवरों का रिस्क भी होता था। चूल्हे के धुंए से भी राहत मिलेगी उम्र दराज नान्हीबाई के हाव-भाव से चिन्तामुक्त होने की खुशी झलक रही थी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायगढ़ जिले के अंतिम छोर में बसे बरडीह गांव की नान्हीबाई की इस खुशी में न केवल शामिल हुए, बल्कि उन्हें दूसरों को भी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने को कहा। नान्हीबाई विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय से आती हैं। अपने घरेलू कामकाज के साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन पर है, वो है जंगल से खाना बनाने के लिए लकड़ी लेकर आना। नान्हीबाई बताती हैं कि उन्हें हर दो तीन दिन में एक बार जंगल जा कर लकड़ी लानी पड़ती है। इसमें काफी मेहनत और समय लगता है। चूंकि पति मेहनत मजदूरी करने जाते हैं, इसलिए जंगल से लकड़ी लाने का काम उनके ही जिम्मे है।

‘पीएम जनमन योजना‘ से विशेष पिछड़ी जनजातियों को शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए उनके गांवों में शिविर लगाया जा रहा है। भुईंयापानी के शिविर में नान्हीबाई भी पहुंची। उन्हें उज्जवला योजना की जानकारी देकर उनका फॉर्म भरवाया गया और उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों उज्जवला गैस कनेक्शन का कार्ड मिला। उन्हें अब इस परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी।

पीएम जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास कर उन्हें मुख्य धारा में शामिल करना है। उल्लेखनीय है कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों- बैगा, बिरहोर, अबुझमाड़िया, कमार एवं पहाड़ी कोरवा के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए पीएम जनमन योजना प्रारंभ की गई है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुख्यमंत्री पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, चर्चा कर जाना उनका हाल
Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना ने धनेश्वरी साहू के कच्चे मकान को पक्के मकान में बदल दिया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized October 20, 2026
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?