रायगढ़ । अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 28/12/2023 को साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम गोरखा में शराब रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस को मुखबीर सूचना मिली थी कि गोरखा का राजू उरांव उसके घर के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है । तत्काल साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर संदेही राजू उरांव को तलब कर अवैध शराब बेचने के संबंध में कड़ी पूछताछ किया गया जिस पर उसने अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करना स्वीकार कर प्लास्टिक जरकिन और प्लास्टिक बोतल में रखा हुआ 15 लीटर महुआ शराब और शराब बिक्री रकम नगदी 2320 रूपये लाकर पेश किया जिसकी जप्ती कर थाना लाया गया । आरोपी आरोपी राजू उरांव पिता मालिकराम उरांव उम्र 35 वर्ष निवासी गोरखा थाना कोतरारोड़ पर थाना कोतरारोड़ में आबकारी की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में थाना कोतरोड़ के सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, हरीश पटेल, प्रताप बेहरा और कोतरारोड़ आरक्षक मनोज जोल्हे शामिल थे ।
साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड कार्रवाई , 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
