Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 28, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर, 28 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित अटल सुशासन समारोह में हजारों की संख्या मंे मौजूद लोगों को भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने लोगों को गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने के साथ ही देश की एकता को सुदृढ़ करने और भारत का नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल सुशासन समारोह का आयोजन जिला प्रशासन जशपुर द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर 110 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विभिन्न समाज के पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय एवं श्रीमती रायमुनि भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर छत्तीसगढ़ में बीते 16 दिसम्बर से जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह यात्रा केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में जन भागीदारी के मामले में हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। छत्तीसगढ़ में संकल्प यात्रा में जनभागीदारी 30 प्रतिशत से अधिक है, जबकि राष्ट्रीय औसत 10 प्रतिशत है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमाएवं जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, केसीसी कार्ड से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। संकल्प यात्रा के दौरान गांव-गांव में हेल्थ कैम्प आयोजित कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाएं दी जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

विकसित भारत संकल्प यात्रा राज्य के 2 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में पहुंच चुकी है। जिसमें 14 लाख से अधिक लोग शामिल हुए हैं, जिसमंे महिलाओं की संख्या पुरूषों की तुलना मंे अधिक है। संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले हेल्थ कैम्प के माध्यम से लगभग 4 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के साथ ही टीबी और सिकल सेल बीमारी के परीक्षण के लिए 3 लाख 15 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 28, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सोगड़ा में रखी गई थी चाय उत्पादक राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ के पहचान की नींव
Next Article पीएम विश्वकर्म योजना के लिए 500 से ज्यादा हितग्राही पंजीकृत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH October 21, 2026
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized October 20, 2026
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026

Popular Post

दो लाख की मदद या जवाबदेही से बचने की कोशिश? मीना बाजार हादसे ने खड़े किए सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?