Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नवीन कुंजारा जंगल में मिले शव मामले में लैलूंगा पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नवीन कुंजारा जंगल में मिले शव मामले में लैलूंगा पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 27, 2023 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़। थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत 22 दिसंबर को ग्राम नवीन कुंजरा के जंगल में बांध किनारे एक अज्ञात युवक (25-30 साल) का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था । लैलूंगा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मृतक के वारिसानों की पतासाजी में जुटी हुई थी कि उसी दिन मृतक के हुलिए के अनुरूप गुम इंसान विनय कुमार निषाद पिता शिवकुमार निषाद उम्र 25 साल निवासी मोहतराना थाना सरसींवा के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करने उसी के गांव का खगेश साहू उसके फूफा के लड़के रिस्ते के भाई निलेश साहू के साथ थाने पहुंचा था । थाना प्रभारी लैलूंगा ने एक अज्ञात युवक का शव नवीन कुंवारा जंगल में मिलने की जानकारी खगेश को दिया । तब खगेश साहू जाकर शव को देखा और शव की शिनाख्त उसके साथ रहकर कमांडर जीप चलाने वाला विनय निषाद के रूप में किया । रिपोर्टकर्ता खगेश साहू ने बताया कि वह घर ढलाई करने वाली मिक्सर मशीन रखा है । लैलूंगा, घरघोड़ा क्षेत्र में छत ढलाई का काम ठेका पर लेकर करता है । वर्तमान में ग्राम कुंजारा में किराया मकान लेकर पत्नी सावित्री, पत्नी के मामा का लड़का नितेश साहू और जीप कमांडर चलने वाला विनय निषाद साथ रहते थे । 18 दिसंबर को लैलूंगा में मकान ढलाई के बाद घर आये दूसरे दिन 19 दिसबंर की सुबह विनय बिना बताये कहीं चला गया और वापस नहीं आया है जिसे खोजबिन किये पता नहीं चला । कुंजारा जंगल में एक व्यक्ति का शव देखे जो विनय का है । लैलूंगा पुलिस द्वारा मर्ग जांच और खगेश के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

घटना के संबंध में रिपोर्टकर्ता खगेश साहू और नीलेश से विस्तृत पूछताछ किया गया जो घटना से इंकार कर विनय को 19 दिसंबर के सुबह बिना बताए घर से कहीं चले जाने की बात पर अडिग थे । पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर आगे बढ़ रही थी कि पुलिस टीम द्वारा खगेश और नीलेश की 18 और 19 दिसंबर के गतिविधियों को चेक किया गया और उनके संपर्क में आये लोगों से पूछताछ कर तस्दीक किये । इसी दरम्यान एक गवाह ने बताया कि 18-19 दिसंबर की रात खगेश साहू बार-बार कॉल कर उन्हें कुंजरा, लैलूंगा बुला रहा था पर वे नहीं गए । इस संबंध में खगेश और निलेश से पूछताछ किया गया कि किन कारणों से वे उन्हें देर रात कुंजारा बुला रहा था तो निलेश और खगेश दोनों के बयान अलग अलग थे । दोनों से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर खगेश ने अपने पत्नी सावित्री साहू और नितेश साहू के साथ मिलकर विनय की तकिया से नाक, मुंह दबाकर हत्या करने की वारदात को कबूल कर घटना का वृतांत बताया कि 18 दिसंबर को जूनाडीह लैलूंगा में मकान ढलाई का काम करने के बाद शाम करीब 7-8 बजे किराए मकान कुंजरा में आए और विनय, खगेश और निलेश तीनों एक साथ खाना पीना किये । इनके किराए के मकान में दो घाट है, एक खाट में तीनों युवक सोए थे बगल की खाट में खगेश की पत्नी सावित्री साहू सोई थी, रात्रि में विनय, सावित्री के साथ गलत हरकत करने लगा जिसे सावित्री मना की और खगेश, निलेश भी समझाएं उनके बीच विवाद हुआ और खगेश ने विनय का मुंह से दबाया जिसके बाद निलेश और उसकी पत्नी सावित्री ने विनय निषाद के नाक मुंह को तकिए से दबाकर उसकी हत्या कर दिए । देर रात लाश को ठिकाने लगाने कुछ लोगों को संपर्क किये थे । उनके नहीं आने पर नीलेश और खगेश ने निलेश के मोटरसाइकिल के बीच में विनय के शव को रखकर ऐसे रास्ते का उपयोग किया जहां सीसीटीवी के नजर में ना आए और देर रात शव नवीन कुंजारा जंगल बांध के किनारे ले गये जहां मृतक के कपड़े उतार कर झाड़ी में छुपा दिए और शव को जंगल में फेक आये। 3 दिन बाद वे कर विनय की गुम होने की झूठी रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे थे । आरोपियों के मेमोरेंडम पर मृतक के पहने कपड़े और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तकिया को जप्त कर *आरोपी खगेश साहू पिता धरमु साहू 25 साल, श्रीमती सावित्री साहू पति खगेश साहू 25 साल दोनों निवासी मोहतराना थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ और नीलेश साहू पिता श्रीलाल साहू उम्र 19 साल निवासी भोरकाडिपा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सतत मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण पर अंधे कत्ल का खुलासा करने में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक मानकुंवर, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, कमल राजपूत और हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article भीड़ में फंसी गर्भवती महिला के वाहन को पुलिसकर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचाया अस्पताल
Next Article डीजीपी ने पुलिस महानिरिक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की ली वर्चुअल बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?