Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विकसित भारत के लिए युवा थीम पर संबलपुरी में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

विकसित भारत के लिए युवा थीम पर संबलपुरी में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 26, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 26 दिसम्बर2023/ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रायगढ़ द्वारा संबलपुरी गांव में 23 से 29 दिसम्बर तक चलने वाले सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसका थीम था विकसित भारत के लिए युवा। सात दिवसीय शिविर के लिए महाविद्यालय द्वारा जिले में स्थित प्राथमिक शाला भवन संबलपुरी ग्राम पंचायत का चुनाव किया गया। शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम पंचायत संबलपुरी सहोद्रा राठिया ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। श्रीमती सहोद्रा राठिया ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आप जैसे युवाओं का हर तरीके से प्रतिबद्ध रहना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि सात दिन तक आप सब लोग मिलकर गाँव में किसानों और विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों हर प्रकार से जागरूक करेंगे। शिविर के पहले दिन सभी राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को कार्यक्रम अधिकारी श्री गंगा राम राठिया द्वारा राष्ट्रीय सेवा के लिए शपथ दिलाया गया और सात दिन खूब मेहनत करके अपना श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डॉ.ए.के.सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की विकसित भारत के विकास हेतु हम सभी को पूरे कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ अपनी भागीदारी और श्रमदान करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा की इस सात दिवसीय विशेष शिविर से रोजाना कुछ नया सीखने का प्रयत्न करना होगा एवं गाँव के माहौल के साथ सामंजस्य बैठाना होगा। गांव के वरिष्ठ जन एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे। बौद्धिक परिचर्चा में महाविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को शिक्षा में पुस्तकालय के योगदान के ऊपर व्याख्यान देते हुए बताया की पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए हृदय के समान होता है। उन्होंने पुस्तकालय के विभिन्न स्वरूपों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में ई-लाइब्रेरी के माध्यम से शोध, विभिन्न जर्नल के आर्टिकल एक स्थान पर बैठकर ही पढ़ा जा सकता है। इंटरनेट के माध्यम से ई-संसाधन को आसानी से खोजा जा सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा की सार्वजनिक पुस्तकालय देश के पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए सर्वोत्तम स्थान है। उन्होंने विद्यार्थियों से विशेष आह्वान किया की मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर से पढऩे के बजाय पुस्तकों से ज़्यादा से ज़्यादा अध्ययन करें जिससे कि आँखों की रोशनी कम ना हों और पढ़ाई को अधिक से अधिक रूचि के साथ किया जा सके। शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को विद्यार्थियों द्वारा शिविर के कार्यों की शुरुआत प्रात: कालीन योगाभ्यास के साथ प्रारम्भ हुई, उसके बाद गाँव में प्रभात फेरी निकाली गयी। दिन के दूसरे पहर में गाँव में स्वच्छता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा सफाई कार्य संपादित किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 26, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 17 जनवरी तक मंगाये गये आवेदन
Next Article सरप्राइज चेक : साइबर सेल और थानों की टीम ने होटल, ढाबों, धर्मशाला में रूके मुसाफिरों को किया जांच

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?