Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनदर्शन में दो लोगों का मौके पर ही बना राशन कार्ड
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनदर्शन में दो लोगों का मौके पर ही बना राशन कार्ड

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 26, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 26 दिसम्बर2023/ जनदर्शन में आज लोग बारी-बारी से अपना आवेदन लेकर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के समक्ष पहुंच रहे थे और अपनी मांग एवं समस्यायें बता रहे थे। इसी बीच रायगढ़ की अंजूलता बरेठ एवं रोक्साना खातून राशन कार्ड बनाये जाने के संबंध में कलेक्टर के समक्ष जब आवेदन प्रस्तुत किया और उन्होंने अपनी बात रखी तो कलेक्टर श्री गोयल ने उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए और फिर क्या आज जनदर्शन में मौके पर ही दोनों महिलाओं का राशन कार्ड बनाकर सौप दिया गया। दोनों महिलाओं ने खुशी पूर्वक कलेक्टर श्री गोयल को अपना धन्यवाद दिया।
प्रति सप्ताह मंगलवार को कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन हो रहा है। जहां लोग अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंच रहे है। कलेक्टर श्री गोयल सभी आवेदन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में आज ग्राम-पतरापाली के पवन पटेल अपने दिव्यांग पुत्र विक्की पटेल को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर के समक्ष अपने पुत्र का विकलांग पेंशन दिलाये जाने हेतु निवेदन किया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 75 प्रतिशत दिव्यांगता की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि पहले उनके पुत्र को विकलांग पेंशन मिलता था। लेकिन बीते ढ़ाई वर्षो से उसका पेंशन रूक जाने से बहुत समस्या हो रही है। इसी तरह बोईरदादर रायगढ़ की दिव्यांग श्रीमती सुकमती खडिय़ा विकलांग पेंशन की मांग हेतु आवेदन लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वे एक पैैर से दिव्यांग होने के कारण कही भी बाहर कामकाज करने में तकलीफ होती है। पति अकेले मजदूरी का कार्य करते है। उनके अकेले की कमाई से घर का गुजारा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कलेक्टर के समक्ष विकलांग पेंशन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर श्री गोयल ने उक्त आवेदन पर समाज कल्याण विभाग को शीघ्र कार्यवाही करते हुए पेंशन दिलाए जाने के निर्देश दिए। गांधी नगर की श्रीमती ईश्वरी दिव्य आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर नियुक्ति दिलाए जाने के संंबंध में आवेदन लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद दो बच्चों के साथ जीवन-यापन करने में बहुत कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि वे 12 वीं तक पढ़ाई की है। कलेक्टर श्री गोयल ने महिला बाल विकास अधिकारी को उक्त आवेदन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम-जरीडीह के शशिभूषण गुप्ता वन भूमि अधिकार पट्टा की नवीनीकरण की सत्यप्रतिलिपि प्रदाय करने हेतु आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनको अपना अधिकार पुस्तिका प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने वन भूमि अधिकार पट्टे की सत्य प्रतिलिपि प्रदाय करने हेतु आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल ने डीएफओ धरमजयगढ़ को उक्त आवेदन पर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इसी तरह अन्य लोग भी राशन कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, सहायता राशि सहित अन्य मांगों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 26, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पीएम जनमन का उद्देश्य बिरहोर परिवारों को शासकीय योजनाओं से शत्-प्रतिशत लाभान्वित करना, जिले में हो प्रभावी क्रियान्वयन-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article नए कोरोना वायरस के लक्षण एवं उसके बचाव के संबंध में सीएमएचओ ने जारी किया दिशा-निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोन की ₹1.42 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करने के बजाय हड़पने का आरोप, फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 30, 2026
पानी के छींटे पड़ने पर हुआ विवाद, पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर दो बार फायरिंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा महंगा, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya August 30, 2026
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?