Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के कृषकों को 52 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक राशि की मिली सौगात
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के कृषकों को 52 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक राशि की मिली सौगात

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 25, 2023 CHHATTISGARH
Share
10 Min Read

कोरबा 25 दिसम्बर 2023/ पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को धान बोनस दिए जाने की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि का वितरण आज किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा राजधानी रायपुर के ग्राम बेंद्री (अभनपुर) में आयोजित कार्यक्रम व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले भर के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया गया। जिले के धान बेचने वाले कुल 25 हजार 956 पंजीकृत किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल के दर से 52 करोड़ 13 लाख 790 रूपये की राशि का अंतरण डीबीटी के माध्यम से किया गया। जिसमें 2014-15 के 13879 कृषकों को 27 करोड़ 51 लाख 43 हजार 500 व 2015-16 के 12077 कृषकों को 24 करोड़ 61 लाख 57 हजार 290 रूपए बोनस राशि के रूप में प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों से सीधा संवाद भी किया। धान बोनस वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस और 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह पर किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिया है। राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और प्रधानमंत्री श्री मोदी पर बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों के हित में निर्णय लिया और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है, उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था की है, हम किसानों से उनका पूरा धान खरीदेंगे और जरूरत पड़ने पर समय सीमा भी बढ़ाएंगे।

*कृषि मण्डी कटघोरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन-*
विकासखण्ड कटघोरा के कृषि मण्डी में आयोजित धान बोनस राशि वितरण के जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम सुश्री रिचा सिंह, जिला खाद्य अधिकारी श्री जे. के. सिंह, नोडल कॉपरेटिव्ह बैंक श्री सुशील जोशी अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर उनके योगदान को स्मरण किया। कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की घोषणानुरूप आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा किसानों को धान के बकाया बोनस राशि का वितरण किया गया। उन्होंने सभी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी के तहत किये गए सारे वादे आने वाले सालों में पूरे किए जाएंगे। यह प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच का सार्थक परिणाम है कि अन्नदाता किसानों को उनकी मेहनत का प्रतिफल आज दिया जा रहा है। साथ ही 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की जाएगी। श्री देवांगन ने देश सहित प्रदेश के विकास में सुशासन की उपयोगिता समझाते हुए जिले वासियों से सुशासन संकल्प को अपने जीवन मे अपनाकर जिले के समृद्धि एवं विकास में अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने जिले के किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दो साल के बोनस का एकमुश्त वितरण आज किसानों के खातों में किया गया है। जिससे किसानो के चेहरे में मुस्कान छाई है। उन्होंने कहा कि किसानों को आज वितरित किया जा रहा बोनस ‘मोदी की गारण्टी‘ का ही सुखद परिणाम है जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मूर्तरूप दिया गया।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कार्यक्रम में सभी जिलेवासियों को धान बोनस वितरण एवं सुशासन दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के अंतर्गत धान विक्रय के बकाया बोनस का आज वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों के जीवन में समृद्धि, आत्मनिर्भरता और खुशहाली आएगी। कलेक्टर ने कहा कि आज बहुत विशेष दिन है, आज पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस हेतु जिले के ग्राम पंचायतों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया तथा अटल चौक की साफ सफाई और रंग रोगन कर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनका योगदान स्मरण किया गया। उन्होंने कहा कि सुशासन लाने के लिए प्रशासन और आमजनों का आपसी सहयोग से कार्य करना आवश्यक है। इस हेतु उन्होंने आमजनों से जिले में सुशासन की संकल्पना पूरा करने हेतु सहयोग की अपील की है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कटघोरा श्री पटेल को तराजू में धान से तौला गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा किसानों को प्रतीकात्मक रूप से धान बोनस का प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई। जिसमें बिंझकोट के लम्बोदर को 5 लाख 81 हजार 400 रूपए, छुरीकला के वरुण प्रताप को 3 लाख 69 हजार 600 रुपए, रंजना के श्री टंकेश्वर प्रसाद को 1 लाख 89 हजार 600 रूपए, ग्राम मूढाली के श्री संतोष सिंह को 1 लाख 37 हजार 40 रुपए, जवाली की श्रीमती उमादेवी को 91080 रूपए, घुचापुर के श्री रामगोपाल को 88 हजार 680 रूपए एवं महेशपुर के श्री नोहर सिंह को 68 हजार 520 रूपए धान बोनस का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार बीज निगम अंतर्गत ग्राम सेन्द्रिपाली के भागीरथी साहू को 78 हजार 570 रूपए, ग्राम केरवाद्वारी के करमसिंह को 60 हजार 075 रूपए, ग्राम तुमान के बिहारी लाल को 35 हजार 100 रूपए तथा ग्राम सिंघिया के छत्तर सिंह को 17 हजार 415 रूपए बीज बोनस का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह जिले के अन्य विकासखंडों में भी खण्डस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा हितग्राही किसानों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
नोडल कॉपरेटिव बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की 27 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं 41 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में 13 हजार 879 पंजीकृत किसानों से 09 लाख 17 हजार 145 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। जिसका 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 27 करोड़ 51 लाख 43 हजार 500 रूपए की बोनस राशि उनके खाते में अंतरित की गई है। इसी प्रकार खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 में 12 हजार 77 किसानों से 08 लाख 20 हजार 524.30 क्विंटल धान के एवज में 24 करोड़ 61 लाख 57 हजार 290 रुपए की बोनस राशि का भुगतान किया गया। इस प्रकार जिले के कुल 25 हजार 956 किसानों को 52 करोड़ 13 लाख 790 रूपये की बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article साइबर सेल की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के शिकार हुये पीड़ित को वापस मिलेगी रकम
Next Article भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?