Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से सीधे होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से सीधे होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 25, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर, 25 दिसंबर, 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर मंत्रालय महानदी में आयोजित कार्यक्रम में अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय सीधे योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगा। शासन की मंशानुरूप पारदर्शी और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ तो सख्ती भी बरती जाएगी। वर्तमान में 23 विभागों की 35 महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग इस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से हमको योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की रियल टाइम स्थिति मिलेगी। सुशासन दिवस के अवसर पर यह पोर्टल लांच किया गया है। सुशासन तभी आता है जब लगातार मॉनिटरिंग होती है। जमीनी स्थिति पर सीधे नजर होती है। हमारे पास इस पोर्टल के माध्यम से अद्यतन जानकारी होंगी जिससे हम योजनाओं की नियमित समीक्षा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से हम यह देखेंगे कि विभाग योजनाओं के लिए दी गई समयावधि में कार्य पूरा कर रहे हैं या नहीं। जिलों को दिया गया टारगेट पूरा हो रहा है या नहीं। इसमें किये गये किसी तरह के विलंब अथवा अनुचित तरीके से किये गये कार्य की समीक्षा होगी और इसे दुरूस्त किया जाएगा। जहां पर क्रियान्वयन में किसी तरह की दिक्कत होगी, उसे समीक्षा कर ठीक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें अलर्ट मोड भी रखा गया है। अलर्ट मोड यह बताएगा कि किसी योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता की खून-पसीने की कमाई से राजस्व जुटाया जाता है और जनता के कल्याण के लिए ही खर्च किया जाता है लेकिन समीक्षा ही न हो तो इस पर प्रगति कैसे हो सकती है। हम न केवल समीक्षा करेंगे अपितु मानिटरिंग पोर्टल के माध्यम से हमने इसमें तकनीक को भी जोड़ दिया है। यह पोर्टल आंकड़ों को बारीकी से समीक्षा करेगा और इससे हमें विभागों की कार्यक्षमता बेहतर करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में केंद्र और राज्य में जो नई योजनाएं आएंगी, उन्हें भी इस पोर्टल में शामिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पोर्टल में मुख्य रूप से शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन, सीजी ई डिस्ट्रिक्ट, सखी वन स्टाप सेंटर, खेलो इंडिया, धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि शामिल किये गये हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल को विकसित करने वाले चिप्स की टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि इस पोर्टल से सीधे सीएम कार्यालय से महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। अपर मुख्य सचिव इलेक्ट्रानिक्स श्री सुब्रत साहू ने अटल पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वन एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग श्री डी.डी.सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, चिप्स के सीईओ श्री रितेश अग्रवाल सहित सभी विभागों के सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिले में जगह-जगह मनाया गया सुशासन दिवस
Next Article जनपद पंचायत बरमकेला और बिलाईगढ़ में मनाया गया सुशासन दिवस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?