Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 22, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर नाबालिक से अनाचार कर फरार हुए आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस की टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद बिहार के भागलपुर जिले से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । मामले में आरोपी की पहचान करना पुलिस की पहली चुनौती थी, वहीं आरोपी की पहचान के बाद आरोपी का बिहार में लगातार अपना ठिकाना बदलना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा किन्तु आरोपी ज्यादा देर पुलिस की गिरफ्त से भाग नहीं पाया, पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आरोपी को भागलपुर (बिहार) से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया ।

*क्या था मामला*-

बीते 05 दिसंबर को थाना पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला उसकी नाबालिग बेटी के साथ कोई अज्ञात युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना बताते हुये रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 03 दिसंबर के शाम लड़की पैसे लेकर पास के दुकान सामान खरीदने गई थी । थोड़ी देर बाद पड़ोस की महिला आकर बतायी कि लड़की को जंगल के पास एक लड़का छोड़कर भाग रहा था, लड़की की हालत देखकर उससे पूछने पर उसने एक अंजान लड़के द्वारा दुकान में सामान खरीद दूंगा कहकर जंगल ले जाकर गलत काम करना बताई । महिला की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी पर दुष्कर्म समेत पोक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध कायम किया गया । थाना प्रभारी पूंजीपथरा द्वारा एसएसपी श्री सदानंद कुमार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट से अवगत कराया गया ।

पुलिस की चुनौती और रेड कार्यवाही-

- Advertisement -
Ad image

मामले की गंभीरता को देखते हुये संवेदनशील एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा डीएसपी निकिता तिवारी को निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी का निर्देश दिये । निर्देशों के पालन में टीआई पूंजीपथरा द्वारा पीड़ित की मां, गवाहों से पूछताछ कर आरोपी के कद काठी के युवक की तलाश में घटना दिनांक समय के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये जिसमें कुछ खास जानकारी नहीं मिली । वहीं गवाहों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही पूंजीपथरा की टीम को एक गवाह द्वारा आरोपी की कद काठी वाले युवक इंदल कुमार को घटना दिनांक के शाम घटनास्थल की ओर देखना बताई । पुलिस टीम इंदल कुमार का पतासाजी करते हुए चन्द्रहासिनी फैक्टरी पहुंची, जहां इंदल काम करता था । फैक्टरी में घटना के बाद से इंदल के काम पर नहीं आने की जानकारी मिली । टीआई पूंजीपथरा द्वारा इंदल से संपर्क में आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर पतासाजी किया जा रहा था जिसमें उसके गांव बिहार जाने की जानकारी प्राप्त हुई । तत्काल टीआई पूंजीपथरा द्वारा एसएसपी रायगढ़ से अनुमति प्राप्त एएसआई जयराम सिदार के नेतृत्व में टीम बिहार रवाना किया गया । टीम इंदल के गृहग्राम कदवा, जिला भागलपुर पहुंची, जहां इंदल के रायगढ़ से गांव आकर बिना बताये कहीं और चले जाने की जानकारी मिली । इंदल के घर वाले इंदल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहे थे, रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की सहायता से इंदल के भाई को थाना कदवा पूछताछ के लिये लेकर आयी, कड़ी पूछताछ में इंदल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुआ और तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी इंदल के रिस्तेदारों के घर छापेमारी कर इंदल कुमार को थाना पूंजीपथरा लाया गया , जिसे गवाहों द्वारा पहचान कर घटना दिनांक को बच्ची के साथ देखना बताये । *आरोपी इंदल कुमार पिता दिनेश राय उम्र 27 साल निवासी कदवा, बडवाटोला थाना कदवा जिला भागलपुर (बिहार)* को कल रात दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा, डीएसपी निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में पूंजीपथरा टीम को महत्पूर्ण सफलता मिली है जिसमें थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेन्द सिंह और महेश पंडा (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 22, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article Live – मंत्रीगणों का शपथ ग्रहण समारोह , राजभावन रायपुर
Next Article गेहूं सिंचित फसल के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?