Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से हरेंद्र राय के पक्के आवास का सपना हुआ पूरा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से हरेंद्र राय के पक्के आवास का सपना हुआ पूरा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 21, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

कोरबा 21 दिसम्बर 2023/ जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं रोटी, कपड़ा और मकान को पूरा करना हर व्यक्ति का सपना होता है। लेकिन रोजमर्रा की भाग-दौड़ में इंसान अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में ही अपना पूरा वक्त गुजार देता है, ऐसे में अपने स्वयं का मकान बनाने का अरमान आम इंसान के लिए सिर्फ एक सपना ही रह जाता है। आम नागरिकों के इसी सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् साकार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों, पिछड़ों और महिला मुखिया परिवारों के लिए प्राथमिकता से आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित पोड़ीबहार निवासी हितग्राही श्रीमती फूलमाला राय पति श्री हरेंद्र राय के स्वयं के पक्के मकान के सपना पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री आवास मिलने से हितग्राही के परिवार का जीवन सरल हो गया है। उनका परिवार अब पक्के आवास मिलने से खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहा है। हितग्राही फूलमाला के पति श्री हरेंद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के लिए आवास निर्माण हेतु सहायता उपलब्ध कराना किसी वरदान से कम नहीं है। आवास निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से वे अपना स्वयं का मकान बनाने की सोच रहे थे, लेकिन आर्थिक परेशानियों की वजह से मकान निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं कर पा रहे थे। पहले बांस-लकड़ी के सहारे बने शीट, खपरैल वाले कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ गुजर-बसर करते थे। कच्चे मकान में बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती थी, छप्पर से टपकता पानी, दीवार में सीलन, रात जाग कर काटने पर मजबूर कर देती थी। साथ ही जहरीले सांप, बिच्छू व अन्य विषैले कीटों का डर भी सदैव बना रहता था।
हितग्राही ने बताया कि योजना अंतर्गत वर्ष 2018-19 में उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शामिल हुआ और पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज जमा करने के पश्चात उन्हें आवास की स्वीकृति मिल गई। इसके पश्चात हितग्राही के खाते में आवास निर्माण प्रारंभ करने के लिए राशि की प्रथम किश्त जारी की गई एवं आवास का निर्माण प्रारंभ हो गया। आवास निर्माण के साथ ही किश्त की बाकी राशि भी खाते में आ गई। उन्होंने अपना घर संवारने के लिए अपनी जमा पूंजी भी इसमें लगाई। आज उनका आवास पूर्ण हो चुका है। पक्के मकान बन जाने से उन्हें व उनके परिवार को बहुत राहत मिली है। अब उनकी जिंदगी बेहतर और सरल हो गई है। हरेंद्र राय ने पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश सरकार के मुखिया श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की सहायता से उनका सपना साकार हुआ है। आज वह अपने पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशी से जीवन व्यतीत कर रहे है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 21, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article 8 ग्राम पंचायत में होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन
Next Article एसडीएम ने किया हाईस्कूल इरफ का निरीक्षण, दो शिक्षक मिले अनुपस्थित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?