Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: क्राईम मीटिंग में एसएसपी सदानंद कुमार की दो टूक; कहा- ”अवैध शराब बंद मतलब बंद, कार्रवाई में कोताही पर नपेंगे थानेदार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

क्राईम मीटिंग में एसएसपी सदानंद कुमार की दो टूक; कहा- ”अवैध शराब बंद मतलब बंद, कार्रवाई में कोताही पर नपेंगे थानेदार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़ ।दिनांक 19/12/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में समस्त राजपत्रित एवं थाना, चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई जिसमें वर्ष में दर्ज अपराध एवं 18 दिसंबर की स्थिति में लंबित, अपराध, मर्ग, शिकायत एवं कार्रवाही की समीक्षा किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10% से अधिक पेंडेंसी वाले थाना प्रभारियों से लिखित जवाब मांगा गया। वहीं थाना लैलूंगा की पेंडेसी कम होने पर प्रभारी को ईनाम दिये जाने आदेशित और थाना पूंजीपथरा, भूपदेवपुर और धरमजयगढ़ में अपराध, शिकायत निकल को अच्छा बताए । अपराध समीक्षा बैठक में शहर के थाना में पेंडेंसी ज्यादा होने पर एडिशनल एसपी संजय महादेवा को इन थानों के विवेचकों की मीटिंग लेकर अधिक से अधिक अपराध, मर्ग और शिकायतों का निकाल कराने के निर्देश दिए ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अवैध शराब पर कार्यवाही निरंतर जारी रहनी चाहिए जिले के सभी गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद हो, शराब के अवैध कारोबार करने वाले कोचियों पर प्रभावी कार्रवाई दिखनी चाहिये साथ ही जुआ-सट्टा पर मुखबिर लगाकर कार्यवाही किया जाए । कार्यवाही में कोताही बरतने वाले थाना प्रभारी पर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। अपराध समीक्षा बैठक में धोखाधड़ी तथा गुम नाबालिकों से संबंधित धारा 363 आईपीसी के मामलों की अधिकता को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अवेयरनेस एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश । साथ ही शराब व्यसन मुक्ति अभियान के तहत प्रत्येक गांव में “भारत माता वाहिनी का गठन” किये जाने के निर्देश दिया गया । उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना, चौकी प्रभारियों को अपने शासकीय मोबाइल नंबर (CUG) चालू रखने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक जागरूकता कार्यक्रमों में पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 94791-93299 एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण- नगर पुलिस अधीक्षक के 94791-93202, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ के 94791-93204, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया के 94791-93205 मोबाइल नंबर के साथ थाना प्रभारी व बीट पुलिसकर्मी का मोबाइल नंबर साझा करने के निर्देश किये जिससे आमजन अपनी शिकायत अथवा सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दे सके।

क्राइम मीटिंग में कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा गया कि किसी भी सूरत में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में बदमाशों के जमावडे स्थानों पर प्रतिदिन दबिश देकर कार्यवाही करें और शाम को थाना प्रभारी अपने थाने के स्टाफ के साथ मार्केट एरिया व प्रमुख चौंक चौराहों पर पेट्रोलिंग करेंगे, रात्रि 10:00 बजे तक अनिवार्य रूप से मार्केट बंद कराने के निर्देश दिये । उन्होंने रात्रि गस्त में पेट्रोलिंग वाहन और बढ़ाने के निर्देश दिए तथा रात्रि गस्त अधिकारियों को गश्त रजिस्टर के साथ रवाना करने के निर्देश दिए जो रात्रि में घुमंतु किस्म के व्यक्तियों को नोट करेंगे । एसएसपी द्वारा रात्रि शहर के सभी एंट्री पॉइंट पर वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिये तथा सुबह सभी प्रमुख स्कूलों के सामने डायल 112 अथवा थाने की पेट्रोलिंग को पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है ।

क्राइम मीटिंग पर थाने के आगंतुक रजिस्टर में आगंतुकों के नाम और आने का प्रयोजन इंद्राज नहीं करने को लेकर नाराजगी व्यक्त किया और थाना प्रभारी को थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों के नाम और आने के का प्रयोजन इंद्राज करने निर्देशित किया गया । मीटिंग में एडिशनल एसपी को निर्देशित किये कि पुन: बैंक अधिकारियों की मीटिंग लेकर दिए गए निर्देशों की समीक्षा करें और बैंक अधिकारियों द्वारा पूर्व निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर उनके उच्च अधिकारियों को पत्राचार कर अवगत कराने कहा गया । साथ ही स्कूल सिक्योरिटी ऑडिट के लिए स्कूल प्रबंधकों की मीटिंग आहूत करने का निर्देश दिया गया है । थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों की मीटिंग लेकर शहर सुरक्षा की लेकर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने प्रेरित करने कहा गया तथा शहर के बंद कैमरों का सुधार करने के निर्देश दिए । साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी मॉनिटरिंग सेंटर बनाने एवं मॉनिटरिंग सेंटर से ट्रैफिक कंट्रोल (नो पार्किंग एरिया में खडे वाहनों पर कार्रवाई) के अलावा प्रत्येक गतिविधियों की निगरानी करने निर्देशित किया गया । ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा को ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था को लेकर प्लान अनुरूप कार्य में तेजी लाने और साइलेंसर वाहनों और प्रेशर हार्न वाहनों पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा क्राईम मीटिंग में थाने आये फरियादी से शिष्ट व्यवहार करने और कर्मचारियों के अनुशासन में रहकर व ईमानदारी पूर्वक कार्य करने निर्देशित किया गया । शिकायत आने पर सीधे दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई और 30 दिसंबर की स्थिति में पुनः पेंडिंग की समीक्षा करना बताया गया । क्राईम मीटिंग में जिले के राजपत्रित अधिकारियों के साथ थाना, चौकी प्रभारी, एसपी स्टेनो और एसपी कार्यालय के शाखा प्रमुख उपस्थित थे ।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article हाई स्कूल पंचपारा में जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Next Article एडिशनल एसपी ने ली स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों की बैठक, छात्रों की सुरक्षा और यातायात के संबंध में दिये निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized October 20, 2026
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में मौत का झूला! 39 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?