Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: भव्य ऐतिहासिक सतनाम शोभा यात्रा का साक्षी बना खरसिया क्षेत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया के मीना बाजार में मौत का झूला! आकाश झूला हादसे में 39 वर्षीय नकुल निषाद की दर्दनाक मौत, 14 लाख के आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

भव्य ऐतिहासिक सतनाम शोभा यात्रा का साक्षी बना खरसिया क्षेत्र

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

खरसिया। 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती के पावन पर्व पर भव्य सतनाम शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें खरसिया क्षेत्र के सैकड़ों सतनाम अनुयायी शामिल हुए। शोभायात्रा में मोटरसायकलों की लंबी कतारें लगीं रहीं।
सतनाम के प्रतीक सफेद ध्वज थामें युवा जय सतनाम के जयकारे लगाते हुए ग्राम छोटे डूमरपाली से जैमुरा तक शोभायात्रा में शामिल हुए।
तहसील स्तरीय भव्य सतनाम शोभायात्रा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संगठन खरसिया के उपाध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज, प्रभारी अध्यक्ष डॉ. भोज राम दीपक, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तोरन लक्ष्मी एवं संगठन के जिला प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे के नेतृत्व में हो रहा था।
प्रात: ग्यारह बजे ग्राम छोटे डूमरपाली में जैतखाम का पूजा अर्चन बाबा बली राम लहरे द्वारा किया गया तत्पश्चात जैतखाम में पालो फहरा कर यात्रा प्रारंभ हुई। ग्राम छोटे डूमरपाली से चपले हुए यात्रा कुनकुनी पहुंची जहॉं पर सामाजिक कार्यकर्ता योगिता रात्रे एवं सहयेगियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। कुनकुनी जैतखाम में पूजा अर्चन कर यात्रा मदनपुर होते हुए तेलीकोट पहुंची जहॉं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए सभा को संबोधित किया गया। शोभायात्रा खरसिया शहर स्टेशन चौक होते हुए मौहापाली चौक पहुंची। मौहापाली चौक में जैतखाम पर पुष्प नारियल अर्पित किया गया। यात्रा रायगढ़ चौक से बाम्हनपाली, बसनाझर होते हुए फूलबंधिया पहुंची। ग्राम फूलबंधिया भांठापारा में जैतखाम पर पालो फहराया गया। यात्रा फूलबंधिया से पंडरीपानी होते हुए ग्राम जैमुरा पहुंची जहाँ समिति द्वारा शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया।
शोभायात्रा को पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री खरसिया के लोकप्रिय विधायक उमेश नंदकुमार पटेल जी द्वारा उत्साहवर्धन किया गया तत्पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना हो गए।
शोभायात्रा के तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह स्थल ग्राम जैमुरा पहुँचने पर जिला पंचायत सदस्य अवध राम पटेल जी और तमाम साथियों द्वारा अभिनंदन किया गया। तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती समारोह जैमुरा में यात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा का मार्गदर्शन पूर्व उपाध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज कर रहे थे। संगठन के अध्यक्ष डॉ. भोज राम दीपक व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तोरन लक्ष्मी का नेतृत्व विशाल शोभायात्रा को मिल रहा था। शोभायात्रा में संगठन के जिला प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे की गरिमामय उपस्थिति थी।
इस विशाल शोभायात्रा में शामिल यात्रियों का विभिन्न ग्रामों में फूल माला व श्रीफल से स्वागत अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा जहॉं-जहॉं से गुजरी, लोग घरों से बाहर निकल कर यात्रा के दर्शनार्थी बनें।
शोभायात्रा के दौरान गीधा पहाड़ जहॉं गुरु घासीदास बाबाजी के शिष्य द्वारा सतनाम तप किया गया था उस तपोस्थल गीधा गुफा गुरु गद्दी पर पुष्प अर्पित किया गया।
शोभायात्रा में जिला प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे, डॉ. भोजराम दीपक प्रभारी अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक खरसिया, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी अध्यक्ष तोरन कुमार लक्ष्मी, हरप्रसाद ढे़ढे पूर्व अध्यक्ष, रामनारायण भारद्वाज पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता झनकराम सोनी, जागेश्वर लक्ष्मी आदर्श ग्राम फूलबंधिया युवा अध्यक्ष, प्रदीप लक्ष्मी आदर्श ग्राम फूलबंधिया युवा मिडिया प्रभारी, भुपेद्र सोनी युवा कार्यकर्ता, आलोक सोनी, कमलेश सोनी, चरण सोनी, जितेंद्र बघेल, मुकेश सोनी, परमनद बंजारे, राजी भारती, लालकुमार कुर्रे, फादल नारंग, अजय धर्मा, भारत लाल भारद्वाज ग्राम छोटे डूमरपाली अध्यक्ष, पदमन भारद्वाज कोषाध्यक्ष, मोहन भारद्वाज पूर्व अध्यक्ष, विरेन्द्र भारद्वाज, भुपेद्र धर्मा, रुपलाल धर्मा, हनीष भारद्वाज, नंदकुमार भारद्वाज, डिलेशवर भारद्वाज, भोजराम लहरे, राकेश आदिले, गोलू भारद्वाज, राजकुमार लहरे, बुधराम चौहान, नथुराम लहरे, राजू भारद्वाज, शुभम भारद्वाज, आनंद, समीर भारद्वाज, छोटु भारद्वाज, देवेश, राहुल, बेद प्रकाश भारद्वाज, देव भारद्वाज, गुलशन, दिनेश बंजारे, हलधर बंजारे, दिलेश्वर बंजारे, नारायण भारद्वाज, समीर महिलांगे, विशाल महिलांगे, चंद्रभान बंजारे, सनत बंजारे, वायरकर एवं अन्य बहुत से साथी शामिल रहे।
शोभायात्रा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी ने प्रसन्नता व्यक्त किया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी साथ में लगी हुई थी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सप्ताह का सितारा उपाधि से सम्मानित हुए कवि अशोक कुमार यादव
Next Article विकसित भारत संकल्प यात्रा : 21 दिसम्बर को झालरोंदा, लोहराकोट, बर्रा, सुलौनी, सोनादुला, सकरेलीखुर्द, बोकरामुडा, ओडेकेरा और देवरघटा में किया जाएगा शिविर का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया के मीना बाजार में मौत का झूला! आकाश झूला हादसे में 39 वर्षीय नकुल निषाद की दर्दनाक मौत, 14 लाख के आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 20, 2026
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized October 20, 2026
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026

Popular Post

खरसिया के मीना बाजार में मौत का झूला! आकाश झूला हादसे में 39 वर्षीय नकुल निषाद की दर्दनाक मौत, 14 लाख के आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
विजयादशमी पर रक्षित केंद्र सक्ती में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना
Uncategorized
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?