Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अतिक्रमण हटाने के बाद भी राजस्व अमला रखे नजर, ताकि दोबारा ना हो अवैध कब्जा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अतिक्रमण हटाने के बाद भी राजस्व अमला रखे नजर, ताकि दोबारा ना हो अवैध कब्जा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 19, 2023 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

रायपुर 19 दिसंबर 2023/रायपुर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेजी से जारी है। कानून व्यवस्था को लेकर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने कार्रवाई को तेज करते हुए सभी अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद खाली भूमि-जगह पर निरंतर नजर रखने को भी कहा, ताकि उस जगह पर दोबारा अवैध कब्जा ना हो। कलेक्टर ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे चखना सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें वापस खुलने नहीं देना सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर के भीतर सड़कों के किनारे और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चल रहे ढाबों और होटलों के बाहर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि वाहनों के साथ-साथ ऐसे सभी ढाबा और होटल संचालकों पर भी कार्रवाई की जाए, जिनके कारण यातायात व्यवस्था अवरूद्ध होती हो। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित अपर कलेक्टर द्वय श्री बी.बी. पंचभाई एवं श्री बी.सी. साहू, एडीएम श्री एन.आर. साहू, पुलिस अधिकारी, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सूचना संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखकर बेचनें वाले दुकानदारों के विरूद्ध भी कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया कि ऐसे दुकानदारों को एक बार चेतावनी देकर दूसरी बार सामान जब्ती की कार्रवाई की जाए। उन्होंने शहर में चल रहे ऑटो और रिक्शाओं के व्यवस्थित संचालन पर जोर दिया। इनके लिए प्रमुख चौक-चौराहों में स्टैण्ड की जगह सुनिश्चित करने और सड़कों पर स्टॉप सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं
Next Article पेयजल से संबंधित समस्या के लिए निगम में एकल खिड़की

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti October 20, 2026
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026

Popular Post

तीन दिन से लापता फौजी का नाले में मिला शव, डभरा के चक्रधारी मंदिर के पास मिलने से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH sakti
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?