बेमेतरा 16 दिसम्बर 2023:- आज स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा में सभी छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग कार्यक्रम में भाग लेकर भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजली देते हुए 16 दिसम्बर को “विजय दिवस” के रुप में मनाया। बच्चों ने भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नाटक द्वारा प्रस्तुत किया तथा सभी प्रतिभागी पूर्वसैनिकों एवं शहीद सैनिकों के साहस व बलिदान को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए, राष्ट्र भावना को जगाने की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन में प्राचार्या श्रीमती सुदेशा चटर्जी ने बच्चों को गहन प्रतिबद्धता, सच्चे प्यार और देश भक्ति प्रदर्शित करने के लिए सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं दी।
स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा में स्वर्णिम विजय दिवस पर 1971 के वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
