रायगढ़ । कल दिनांक 15.12.2023 को एस.ई.सी.एल. छाल के क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी रमेश दास महंत द्वारा थाना छाल में दिनांक 14.12.2023 की रात्रि छाल उपक्षेत्र में SECL के बंद पडे CHP में एक व्यक्ति गैस कटर से लोहे के कल पुर्जो को काटते चोरी करते समय त्रिपुरा स्टेट रायफल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े जाने के सबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । थाना छाल में पकड़े गये आरोपी रवि चौहान पर धारा 379, 511 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर छाल पुलिस द्वारा *आरोपी रवि चौहान पिता गंगाधर चौहान उम्र 39 साल निवासी बुधवार चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)* को हिरासत में लिया गया जिससे 01 LPG गैस सलेण्डर, 01 नग आक्सीजन सलेंण्डर, 01 नग गैस कटर पाईप जप्त किया गया है । आरोपी रवि चौहान को छाल पुलिस द्वारा आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
कॉलरी क्षेत्र में लोहे के एंगल चोरी करते पकड़ा गया चोर, छाल पुलिस ने भेजा रिमांड पर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
