Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक,लक्ष्य निर्धारण कर राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें…कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
August 29, 2026
Uncategorized
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक,लक्ष्य निर्धारण कर राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें…कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 14, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मनेन्द्रगढ़/14 दिसम्बर 2023।कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों की अनुविभाग एवं तहसीलवार समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालय में तत्काल निर्णय हो, सुनिश्चित किया जाये। राजस्व प्रकरण लंबित न रखे। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भलि-भांति करें। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य के लिए अधिकारी कार्यालयीन व्यवस्था भी सुव्यवस्थित रखना सुनिश्चित करें। बैठक में राजस्व से संबंधित अपील, पुनरीक्षण, डायवर्सन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, अभिलेख सुधार, विवादित-अविवादित खाता विभाजन, नक्शा कटना, आबादी सर्वे निपटारा, अतिक्रमण, भू-अर्जन, आबादी पट्टा वितरण, ई कोर्ट के लंबित प्रकरण, भुइया सॉफ्टवेयर अभिलेख का दुरुस्तीकरण, नक्शा दुरुस्तीकरण, भूमि अर्जन, भूमि आबंटन, जवाब दावा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने समय-सीमा के प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने बताया कि जिस हल्का पटवारी में आवेदनों की संख्या अधिक होगी, वहां पर राजस्व अमला टीम का गठन करते हुए छोटे-छोटे शिविर लगाकर प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। तहसीलदार पटवारीवार प्रत्येक दिन समीक्षा करेंगे तथा समस्त अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदारों की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। इस प्रकार प्रकरणों के लिए लिस्ट बनाकर अभियान चलाकर शत्-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने वन अधिकार पट्टा वितरण के लंबित प्रकरणों के लिए राजस्व अमला तथा वन विभाग को संयुक्त रूप से सूची बनाकर समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में शासकीय जमीनों पर बहुतायत संख्या में अतिक्रमण किए गए हैं, निष्पक्ष होकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने राजस्व अमला को हिदायत देते हुए कहा कि राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, समस्याओं के निराकरण करने में उसका बेहतर निर्वहन करें। उन्होंने जिस क्षेत्र में फर्जी पट्टे का वितरण हुआ है आवश्यक जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने आदिवासी भूमि विक्रय की जानकारी लेते हुए संबंधित प्रकरणों को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। बेनामी जमीन अन्तरण के प्रकरणों की सूची बनाकर भू-राजस्व संहिता की धारा 170 (ख) में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने ई नामांतरण अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा सभी जानकारी अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा खसरा को अपडेट रखने, डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित खातों एवं खबरों की जानकारी लेकर आधार, मोबाइल, किसान, किताब एवं जेंडर की जानकारी प्रविष्टि नियमित करने कहा। उन्होंने पटवारी की भूमि में उपस्थिति एवं आवास की स्थिति की जानकारी ली तथा पटवारियों से बेहतर कार्य कराने के लिए मुख्यालय में निवास करने निर्देशित किया तथा निष्क्रिय पटवारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति की सभी प्रमाण पत्र समय अवधि में निपटाने के निर्देश दिए।
बैठक में, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार नीरजकांत तिवारी, शशी शेखर मिश्रा, समस्त आरआई, पटवारी सहित राजस्व अमला उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अग्निवीर थल सेना रैली भर्ती में शामिल होने युवा हुए रवाना
Next Article नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘बिहान’ द्वारा भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार की दी गई जानकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026
August 29, 2026
Uncategorized August 29, 2026
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?