बीजापुर 13 दिसंबर 2023/महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा दिनॉक 13 दिसंबर 2023 को उपजेल जिला बीजापुर का निरीक्षण किया गया, विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदीयों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर के बैरक में कुल 106 निरूद्ध बंदी पाये गये, एवं सभी बंदियों से पूछताछ की गई, जेल निरीक्षण के दौरान श्री वाल्मिकी ध्रुव (उप जेल अधीक्षक) एवं विशेषज्ञ समिति के श्रीमती मिली सत्यन (सदस्य), सुश्री साधना कश्यप (सदस्य), श्री राहुल कुमार कौशिक जिला बाल संरक्षण अधिकारी, कु0 आनंदमई मल्लिक (विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी), श्री रविकांत कावडे़ (आरक्षक) श्री राजूराम कश्यप (आउटरीच वर्कर), उपस्थित थे।
विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
