मुंगेली 31 अक्टूबर 2023// विकासखण्ड लोरमी के ग्राम परसवारा से 150 लीटर कच्ची शराब एवं 1800 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम परसवारा में छापेमार कार्यवाही की गई है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री जी. एस. नुरूटी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण करने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कल मुखबिर से प्राप्त सूचना पर यह कार्यवाही की गई है तथा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक विशेन चन्द्रवंशी एवं श्री अमित शाह सहित स्टाॅफ शामिल रहे।
150 लीटर कच्ची शराब एवं 1800 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
