Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बचपन से ही ऐसे ही विनम्र, मिलनसार और सबसे अच्छे व्यवहार करने वाले रहे हैं श्री विष्णु देव साय-माता जसमनी देवी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बचपन से ही ऐसे ही विनम्र, मिलनसार और सबसे अच्छे व्यवहार करने वाले रहे हैं श्री विष्णु देव साय-माता जसमनी देवी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 12, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर।नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनका स्वभाव बेहद विनम्र, मिलनसार और सादगी पूर्ण रहा है। बचपन में भी उनकी बाल अवस्था बिल्कुल ऐसी ही था। तब भी वह उतने ही शांत स्वभाव और अच्छे व्यवहार के थे। घर में खाने पर जो मिल जाए, उसे उतने ही चाव से खा लेते थे, खाने पीने को लेकर भी कभी कोई विशेष रुचि नहीं थी।

प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ग्राम बगिया स्थित आवास पर उनकी माताश्री जसमनी देवी ने बताया कि श्री विष्णु देव साय का स्वभाव बचपन से ही बेहद विनम्र था। हायर सेकेंडरी की पढ़ाई के बाद ही उनकी रुचि राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करने की ओर ऐसा मुडी की फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। गांव के पंच और फिर सरपंच से उन्होंने क्षेत्र के जन प्रतिनिधित्व करने की शुरुआत की। उन्होंने अपना दायरा बढ़ाते हुए पहले विधायक फिर संसद फिर केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहते हुए क्षेत्र और लोगों की समस्याओं के निराकरण का जो बीड़ा उठाया उसको लेकर घर में हमेशा लोगों का मेला लगा रहता था।

चार भाइयों में सबसे बड़े विष्णुदेव साय

प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की माताश्री बताती हैं कि उनके चार बेटों में सबसे बड़े श्री विष्णु देव साय उसके बाद श्री विनोद कुमार साय, श्री ओम प्रकाश साय और श्री जयप्रकाश साय हैं। इनमें से श्री विनोद कुमार साय रायपुर में बिजली विभाग में अधिकारी है। श्री जयप्रकाश मुंबई में भेल में नौकरी करते हैं। श्रीमती जसमनी देवी ने बताया कि उनके एक बेटे श्री ओमप्रकाश साय का पिछले वर्ष ही देहांत हो गया और उनकी धर्म पत्नी अब हमारे बगिया पंचायत की सरपंच है। बचपन से क्षेत्र और लोगों की समस्या को आसान करने का काम किया। अब छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

जशपुर जिले के छोटे से गांव बगिया में किसान परिवार में जन्मे श्री विष्णु देव साय को अब, पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के रूप में मिलने पर अब उन्हें कैसा महसूस हो रहा है और वह इस क्षेत्र में किस तरह का विकास होता देखना चाहेंगे। इस पर मुख्यमंत्री की माताश्री ने कहा कि उनके घर में जमाने से दीन दुखियों और अपनी समस्या से परेशान लोगों की हमेशा एक भीड़ सी रही है अब उनका बेटा मुख्यमंत्री है तो वह और व्यापक रूप में क्षेत्र और प्रदेश की जनता की समस्याओं का निराकरण करने व्यापक स्तर में काम करेंगे। इसको लेकर एक आनंद की अनुभूति है अब उनका बेटा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करेगा। इससे अच्छा और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा की क्षेत्र में बिजली, शिक्षा, सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर और अच्छा काम हो ऐसी उन्हें उम्मीद है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ
Next Article सारंगढ़ जनपद पंचायत सचिव संघ का चुनाव संपन्न ब्रजभूषण पटेल बने सारंगढ़ ब्लाक अध्यक्ष

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?