Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कांग्रेस राज्यसभा सांसद के ठिकाने से मिले 200 करोड़ रुपये कैश, गिनती जारी_ ओपी चौधरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कांग्रेस राज्यसभा सांसद के ठिकाने से मिले 200 करोड़ रुपये कैश, गिनती जारी_ ओपी चौधरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 9, 2023 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े व्यापारिक समूह के ठिकानों पर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 06 दिसंबर, बुधवार से जारी आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद हो चुका है। अभी बरामद रुपयों की गिनती चल ही रही है। ऐसे में यह जब्त राशि और बढ़ सकती है।इस रेड में देश में कानूनी तरीके से जब्त की जानेवाली सबसे बड़ी नकदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जब्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा कि उन्हें गिनने के लिए मंगवाई गई मशीनें भी खराब हो गई। कार्रवाई को इतना गोपनीय रखा गया था कि रेड में शामिल लोगों को मालूम नहीं था कि कहां जाना है।
एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब बेईमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी।अगर एक कांग्रेसी सांसद के पास ₹200 करोड़ की नगदी पकड़ी गई, तो बाकी सभी कांग्रेस सांसदों के पास कितनी नकदी होगी? इस हिसाब से तो गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है। राहुल गांधी जी, ऐसे कितने आर्टिस्ट है कांग्रेस में? जनता से लूटे हुए पैसे का हिसाब-किताव हर रोज़ लिया जायेगा, ये ‘मोदी की गारंटी’ है। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है।कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़ और गिनती जारी है। मोहब्बत की दुकान के एक फ्रेंचाइजी के गल्ले में 200 करोड़ के नोट मिले हैं। खूब बिक्री हुई है लगता है। सारी मोहब्बत कुछ यूं बिक गई तभी पास में सिर्फ हिंदुत्व और सनातन से नफरत बची है।जहां कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होगा, वहीं इस बात की गारंटी है कि वह भ्रष्टाचार अवश्य ही करेगा।
INDI एलायंस यानी घमंडिया गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार कर लूट खसोट करते हैं और जब ED, CBI और IT जैसी जांच एजेंसी अपना काम करती है. तो सारे भ्रष्टाचारी नेता एक होकर जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने लगते हैं।
भ्रष्टाचार की काली कमाई से कांग्रेस नेता अपनी जेब भर रहे हैं और यह सारा पैसा गांधी परिवार की तिजोरी तक जाता है। यह सारा पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है, जिससे कांग्रेस के नेता अपने घर भर रहे हैं। यह बहुत आश्चर्यजनक है कि खड़गे, सोनिया गाँधी और राहुल गांधी चुप्पी इन मामलों में साधे बैठे हैं।
घमंडिया गठबंधन के नेता भारत की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे है। कांग्रेस पार्टी, आप, टीएमसी सहित INDI एलायंस के दल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। क्या कारण रहा कि चतरा से 2 बार लोकसभा का चुनाव हार चुके धीरज साहू को कांग्रेस ने तीसरी बार राज्य सभा सांसद बनाया।

INDI एलायंस का सामान

बेंगलुरु में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार के घर से मिले 42 करोड़ कैश

यूपी विधानसभा चुनाव के समय की रेड में पीयूष जैन के यहाँ से मिले 200 करोड़ रुपये कैश।

- Advertisement -
Ad image

जुलाई 2022 में ममता दीदी के मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों से मिले 50 करोड़ कैश और करोड़ों के गोल्ड

142 करोड़ रुपए चेन्नई में आयकर विभाग की छापामारी के दौरान जब्त किए गए थे। जून 2022 में सत्येंद्र जैन के ठिकानों से ईडी को मिला 2.82 करोड़ कैश के साथ सोने के 133 सिक्के

• झारखंड में मई 2022 में ED की छापेमारी में अधिकारियों के घर से 20 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुए

• कानपुर में आयकर छापे में बंद हो चुके 500-1000 के 95 करोड़ बरामद हुए।

झारखंड में इंडी सरकार में मनरेगा में ₹550 करोड़, कोयला आवंटन घोटाला, अवैध खनन में ₹1,500 करोड़, ग्रामीण विकास निधि में ₹1,500 करोड़, भूमि घोटाला में ₹3,000 करोड़, शराब में ₹1500 करोड़ के घोटाला सहित कई घोटालों के मुद्दों को भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुखता से उठाया है।

धीरज साहू के घर IT विभाग का छापा

• आयकर विभाग की 40 सदस्यीय टीम ने बुधवार की सुबह 6.30 बजे से धीरज साहू के व्यापारिक समूह के 10 ठिकानों पर ओडिशा के बौध, बोलांगीर, रायगढ़ा व संबलपुर के अलावा झारखंड के रांची-लोहरदगा और कोलकाता में। में एक साथ छापेमारी शुरू की थी। कार्रवाई कार्रवाई अभी जारी है। धीरज साहू की शराब बनाने वाली कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज पर आयकर विभाग की छापेमारी की गई है।

• साहू ग्रुप में सांसद के परिजन शामिल: बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज में सीधे तौर पर धीरज साहू के अलावे उनके परिवार के राज किशोर साहू, स्वराज साहू और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। धीरज साहू तीसरी बार राज्यसभा सांसद बने हैं।

• धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर ओडिशा में शराब का बड़ा कारोबार है। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज मूल रूप से लोहरदगा की है। इस कंपनी ने 40 साल पहले ओडिशा में देसी शराब बनानी शुरू की थी। कंपनी की बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) की साझेदारी फर्म है। इसी कंपनी की बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई ऐश ब्रिक्स), कालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (आईएमएफएल ब्रांडों की बिक्री और विपणन) भी है।

आज की प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला,श्रीकांत सोमावार,अरुणधर दीवान, कौसलेश मिश्रा,विकास केडिया,श्रीमती पूनम सोलंकी,सुरेश गोयल,गौतम अग्रवाल,मुकेश जैन, रत्थू गुप्ता,सुरेंद्र पांडे,मनीष शर्मा,पवन शर्मा, शशिकांत शर्मा मंचासिन रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विकसित भारत संकल्प यात्रा, कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर में संपन्न
Next Article केलो नदी जलप्रदुषण से मुक्त हो,तालाबो की भी हो रही सफाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?