खरसिया।ग्राम पंचायत मुरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरा और शासकीय माध्यामिक शाला मुरा के विधार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत कानून से सम्बंधित जानकारी प्रदान किया गया । कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति खरसिया से प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति दीप्ति बरवा ने बच्चों के साथ आए दिन यौन अपराधों की बढ़ती मामलों को देखते हुए,विद्यालय के विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दिए। उन्होंने बताया कि यह एक्ट बच्चों को छेड़खानी,बलात्कार और कुकर्म जैसे मामलों से सुरक्षा प्रदान करता है। विद्यार्थीयों ने भी जानकारियों से प्रभावित होकर न्यायिक मजिस्ट्रेट दीप्ति बरवा से सवाल-जवाब कर जानकारी प्राप्त किए। वहीं इस कार्यक्रम में विपिन पटेल (प्रधान आरक्षक थाना भूपदेवपुर) ,गोवर्धन सिदार (आरक्षक थाना भूपदेवपुर), सोहन पटेल और प्रमोद सारथी, अवधेश प्रताप सिंह (पीएलवी) , वेदप्रकाश महंत ( आरपीओ, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) की उपस्थिति रही। विद्यालय के प्राचार्य शशि कुमार पटेल ,शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष अवध राम पटेल कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को संपन्न कराया। प्राचार्य शशि कुमार पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए,विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए और अपराधों से बचाव के लिए जानकारी प्रदान किए।
विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सेजेस स्कूल मुरा में कानूनी अपराधों की दी गई जानकारी
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
