Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: फरार ट्रेलर ड्रायवर गिरफ्तार, ट्रेलर मालिक के साथ मिलकर किया था 31 टन कोयला की अफरा-तफरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

फरार ट्रेलर ड्रायवर गिरफ्तार, ट्रेलर मालिक के साथ मिलकर किया था 31 टन कोयला की अफरा-तफरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 8, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। छाल पुलिस द्वारा 31 टन कोयले की अफरा तफरी के मामले में फरार ट्रेलर ड्रायवर *आरोपी प्रमेन्द्र साहू पिता स्व. बलराम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मोहतराई, थाना रतनपुर जिला बिलासपुर* को मुखबीर सूचना पर कल बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के पास दबिश देकर पकड़ा गया । आरोपी प्रमेन्द्र साहू से पूछताछ करने पर उसने ट्रेलर मालिक पंकज कुमार साहू के साथ मिलकर दिनांक 07 जुलाई 2022 को ट्रेलर क्र. सी जी-10- ए.जी.-7156 में खुली खदान छाल से बेनिफिकेशन घुटकु बिलासपुर भेजे गये 31 टन कोयला को अन्यत्र बिक्री कर देना बताया । कोयले की अफरा तफरी को लेकर ट्रांसपोटर सचिन गुप्ता द्वारा 10 जनवरी 2023 को थाना छाल में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । मामले की विवेचना दरम्यान आरोपी ट्रेलर मालिक को छाल पुलिस द्वारा थाना छाल में पंजीबद्ध अमानत में खयानत के अपराध में 17 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी ट्रेलर ड्रायवर प्रमेन्द्र साहू फरार था , आरोपी प्रमेन्द्र साहू ने हिस्से में मिले रकम से खर्च के बाद बचे शेष रकम 1500 रूपये की जप्ती कर आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । फरार आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश दुबे, प्रधान आरक्षक छबिलाल पटेल, आरक्षक हरेंद्र पाल सिंह जगत, राजाराम राठिया और प्रबंध राठिया की अहम भूमिका रही है ।

*कोयला अफरा-तफरी का पूरा मामला 👇🏻*-

दिनांक 10.01.2023 को कोयले की अफरा-तफरी को लेकर ट्रांसपोटर सचिन गुप्ता (उम्र 30 साल) निवासी बरघाट, घरघोड़ा के द्वारा दिये आवेदन पत्र पर थाना छाल में ट्रेलर क्रमांक सी.जी. 10 ए.जी. – 7156 के मालिक पंकज साहू व उसके ड्रायवर पर धारा 407, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया । ट्रांसपोटर के अनुसार दिनांक 07.07.2022 को ट्रेलर क्र. सी जी-10- ए.जी.-7156 का चालक अभिषेक को टोकन पर्ची देकर एस.ई.सी.एल. खुली खदान छाल से 31 टन कोयला लोड कराया गया था । दिनांक 26.08.2022 कोल बेनिफिकेशन घुटकु बिलासपुर से अधिकारियों ने कॉल कर बताये कि दिनांक 07.07.2022 को ट्रेलर क्र. सी.जी. – 10 ए.जी. -7156 से भेजा गया कोयला उनके यहां आज दिनांक तक नहीं पहुंचा है। तब ट्रेलर मालिक पंकज साहू निवासी हिरीं बिलासपुर से उसके मोबाईल नंबर में फोन कर पूछताछ किया गया तो वह टाल-मटोल कर जवाब दे रहा था । अन्य वाहन मालिकों और ड्रायवरों से पूछताछ करने पर पता चला है कि ट्रेलर मालिक और ड्रायवर अन्य व्यक्ति से साठगाठ कर 31 टन कोयला कीमत लगभग 2,50,000 रुपये का बिक्री कर गबन कर दिया गया है । घटना के बाद से आरोपित ट्रेलर मालिक और ड्रायवर फरार थे । विवेचना दरम्यान आरोपी पंकज साहू के बिलासपुर में रहने की जानकारी पर छाल पुलिस की टीम बिलासपुर रवाना हुई और आरोपी को हिरासत में लिया गया जिससे घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर ड्राइवर परमेंद्र उर्फ सानू उर्फ अभिषेक साहू के साथ मिलकर बिलासपुर में ट्रेलर में लोड कोयला को एक लाख में बिक्री कर बिक्री रकम में से ₹70,000 अपने पास रख लिया और ड्राइवर परमेंद्र को ₹30,000 देना बताया । इसके ट्रेलर को इंडेक्स बैंक फाइनेंस वालों द्वारा सीज कर ले गये हैं। आरोपी पंकज साहू से नकद ₹5,000 रूपये बरामद हुआ है, शेष रकम खर्च कर देना बताया । आरोपी ड्राइवर प्रमेंद्र उर्फ सानू उर्फ अभिषेक साहू फरार था जिसे कल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article रोस्टर बनाकर नक्शा बटांकन के काम में लायें तेजी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article पूर्व सांसद फिरोजाबाद उ.प्र. डॉ. ओमपाल सिंह ‘निडर’ के हाथों सम्मानित हुए राकेश नारायण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?