Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में मनाया गया झण्डा दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में मनाया गया झण्डा दिवस

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 7, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मनेन्द्रगढ़/07 दिसम्बर 2023।सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में 07 दिसंबर 2023 को कलेक्टोरेट में हर्ष के साथ मनाया गया। इस परिप्रेक्ष्य में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर श्री रणजीत सिंह विष्ट द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार भगत तथा अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को सशस्त्र सेना ध्वज प्रतीक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्री अशोक कोस्टा ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा हेतु शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें। वहीं डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत ने इस नेक पहल में उदारता एवं मुक्तहस्त से सहयोग प्रदान कर अनुग्रहित करने का आग्रह आम नागरिकों से किया। कमांडर श्री रणजीत सिंह विष्ट ने पावर पांइट स्लाइड के माध्यम से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के महत्व एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा उन्होेंने बताया कि झंडा दिवस का अत्यधिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि वास्तव में हमारे देश की सुरक्षा के लिये शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों और उनके आश्रितों की देखभाल करना देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी होती है। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हम सभी के लिए देश की पराक्रमी एवं समर्पित सेना के वीर जवानों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। इस अवसर पर झंडा दिवस निधी में हर नागरिक को बढ़ चढ़कर योगदान देना चाहिये। झंडा दिवस पर एकत्रित की गई राशि का उपयोग वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं आर्थिक सहायता किया जाता है। मैं, सभी सेवारत् सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों के प्रति शुभकामनायें व्यक्त करता हूँ। मैं छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को झंडा दिवस की बधाई देते हुये यह अपील करता हूँ कि वे सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में उदारतापूर्वक दान दें।
*भूतपूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान*
सर्वप्रथम नायक चिंतामणी का सम्मान किया गया। जिन्होंनेे वर्ष 1963 में भारतीय थल सेवा मंे भर्ती हुए तथा वर्ष 1965 एवं 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में सक्रिय रूप से थल सेना मेडिकल कोर के तहत अपनी सेवाए दी। विषम परिस्थितिओं एवं दुर्गम क्षेत्रांे में अनवरत 20 वर्ष की सेवा उपरांत वर्ष 1983 में सेवानिवृत हो अपने गृह ग्राम मनेंद्रगढ़ मंे निवासरत है। राज्य सरकार ने आपकी सेवाओं को तथा आपके 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने तथा आपके लम्बी उम्र की कामना करते हुए सम्मान राशि रूपये 30000 गत माह प्रदान किया। आपकी सैन्य सेवा भाव के प्रतिफल आपका सादर सम्मान है। इसी कड़ी मंे पूर्व नायब सुबेदार गिरीश चंद्र सरकार का सम्मान किया गया। आप वर्ष 1970 में भारतीय थल सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए तथा वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में सक्रिय रूप से तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में पदस्थ रहे। 26 वर्ष की अनवरत सेवा के दौरान आप भारतीय सीमा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानो पर अपनी सेवा देकर वर्ष 1996 में जूनियर कमीसंड अफिसर के पद से सेवानिवृत हुए। आपकी सैन्य सेवा के प्रतिफल आपका सादर सम्मान है। डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत ने सैनिक कल्याण बोर्ड का आभार व्यक्त किया। साथ ही श्री अशोक कोस्टा ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर उपस्थित मुख्य अतिथि, अधिकारीगण पूर्व सैनिक, परिजनांे सहित इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर रायपुर हुआ सम्मानित, राज्यपाल ने कलेक्टर को दिया प्रशस्ति पत्र
Next Article जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग एवं क्रेडा की संयुक्त समीक्षा बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?