Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: चोरी के फरार आरोपी को छाल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

चोरी के फरार आरोपी को छाल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 7, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। छाल पुलिस द्वारा नवंबर 2021 में ग्राम नवापारा बाजारपारा के सुने मकान से लाखों के जेवरातों की चोरी में शामिल आरोपी गौतम महंत गैंग के *फरार आरोपी विनोद रविदास* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक 30 नवंबर 2021 को थाना छाल में रिपोर्टकर्ता रामकुमार चन्द्रा पिता स्व. रेशम लाल चन्द्रा निवासी ग्राम नवापारा छाल द्वारा उसके मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि इसका घर नवापारा बाजार के पास है । इसकी भतीजा का शादी हमारे पुराने घर में हो रहा था । दिनांक 29.11.2021 की रात्रि अपने घर में ताला बंद कर अपने भतीजा के शादी में शामिल होने सभी बस्ती के घर में गये थे, रात करीब 10.15 बजे वापस आये तो देखे घर के पीछे तरफ का चैनल गेट का ताला तोडकर अज्ञात चोर घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवरात कुल किमती 6,72,750 नगदी रकम 5,000 रूपए को चोरी कर ले गया था । चोरी की रिपोर्ट पर थाना छाल में अज्ञात आरोपी पर अप.क्र. 310/2021 धारा 457, 380 ताहि दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

ज्ञात हो कि माह नवम्बर 2021 को खरसिया, छाल एवं सीमावर्ती जिले जांजगीर में लगातार हो रही चोरियों पुलिस के चुनौती बनकर सामने आयी थी । तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चोरियों की विवेचना दरम्यान चांपा थाना क्षेत्र का शातिर चोर गौतम महंत गैंग के मास्टर मांइड गौतम महंत और उसके साथियों को पकड़ा गया था । माल मुल्जिम पतासाजी दौरान पता चला कि गौतम महंत को जांजगीर पुलिस 7-8 चोरियों में चालान की थी, बिलासपुर जेल से छूटने के बाद गौतम महंत 2 साल से छाल थाना क्षेत्र में किराया मकान लेकर रह रहा था । गौतम महंत क्षेत्र में पोताई पुट्टी का काम करता और अकेला रहता था किंतु इसके यहां काफी लकड़े बाइक से आते-जाते रहते थे । पुलिस टीम महत्वपूर्ण सूचना पर गौतम महंत को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपने साथी बरपाली के भगत लाल यादव, बाराद्वार के विनोद रविदास, सुनील भैना उर्फ बेदम के साथ मिलकर छाल के नवापारा बाजारपारा में चोरी (छाल अप.क्र. 310/21) करना और खरसिया के ग्राम केनाभांठा के एक मकान (खरसिया अप.क्र. 719/21) में चोरी करना कबूल किया है । आरोपी गौतम महंत और आरोपी भगत लाल यादव निवासी बरपाली थाना नगरदा को गिरफ्तार कर आरोपियों सोने के जेवरात 53 ग्राम, चांदी के जेवरात 610 ग्राम एवं नकदी रकम ₹60,000 की जप्ती की गई और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था । छाल पुलिस द्वारा फरार दोनों आरोपी विनोद रविदास, सुनील भैना उर्फ बेदम की पतासाजी का काफी प्रयास किया गया दोनों के फरार होने पर उनकी चल अचल संपत्ति की जानकारी लेकर धारा 173(8) CrPC के तहत चालान पेश किया गया था । गत दिनों फरार आरोपी विनोद रविदास के थाना सक्ती के नकबजनी के अपराध में उप जेल सक्ती में निरूध होने की जनकारी पर छाल पुलिस द्वारा आरोपी का प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर आरोपी का पुलिस रिमांड पर मेमोरेंडम लिया गया जिसमें आरोपी से एक जोड़ चांदी का पायल और चांदी का बाजू बंध जप्त कर बरामद किया गया है । *आरोपी विनोद कुमार रोहिदास पिता गोकुल रोहिदास उम्र 28 साल निवासी बस्ती बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती* को कल छाल पुलिस द्वारा घरघोड़ा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है । शीघ्र आरोपी के विरूद्ध पूरक चालान पेश किया जावेगा ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 7, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के संबंध में ली बैठक
Next Article आंगनबाड़ी बना कूड़ादान- बच्चों के स्वास्थ्य को खुली चुनौती!

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?